Raids conducted at suspected drug dens in Rajthal and Moth Rangran
बिना नंबर प्लेट व कागजात के 4 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी कब्जे में
Narnaund News : हांसी पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव राजथल और मोठ रांगड़ान में सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर उनकी बारीकी से जांच की गई।
पुलिस टीम ने खाली जगहों, खंडहर मकानों तथा अन्य संदिग्ध ठिकानों की गहनता से तलाशी ली। सर्च अभियान में पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम को भी शामिल किया गया। डॉग स्क्वायड की सहायता से संदिग्ध स्थानों, खाली जगहों और खंडहर मकानों में गहनता से जांच की गई। पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र को खंगालते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया की तलासी के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट एवं आवश्यक कागजात के पाए गए 4 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी सहित कुल 5 वाहनों को कब्जा पुलिस में लिया। पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए वाहनों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है तथा वाहनों से संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
पुलिस का यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित न रहकर क्षेत्र में नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने, संदिग्ध स्थानों की निगरानी बढ़ाने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस द्वारा ऐसे क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार आगे भी सर्च अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, नशीले पदार्थों की गतिविधि या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस और आमजन के सहयोग से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
हांसी नारनौंद के ताजा समाचार भी पढ़ें:-
मिर्चपुर के पास दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, बुधवार की देर रात दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, स्वास्थ्य विभाग बरवाला के कर्मचारी व दो मिस्त्री का काम करने वाले युवकों की मौत, पूरी खबर पढ़ें,
नारनौंद में पीट-पीटकर युवक की हत्या, खेत में खून से लथपथ हालत में मिला शव, दोस्तों पर आरोप,
पेटवाड़ गांव में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बच्ची की मौत,
Hansi Crime News: नहरी पानी को लेकर विवाद; कापड़ो गांव में चले हथियार, मामला दर्ज,
नारनौंद में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी,
दुकान का शटर तोड़कर घी चोरी मामला, चार महीने बाद दो महिला गिरफ्तार, 12 हजार की नगदी बरामद,
CJI के पैतृक गांव में मजदूर की बेटी ने रखी बालिका ई-लाइब्रेरी की आधारशिला, ये होंगी सुविधाएं,








