बास पेटवाड़ सड़क हादसा : ड्रेन में गिरी टाटा 407
Narnaund Bass Petwar Road Accident News: नारनौंद के गांव बास से पेटवाड़ सड़क मार्ग पर गांव बास के पास स्कूटी स्वर को बचाने के लिए गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ड्रेन में जा गिरी जिसके कारण गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई और साथ में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल मैं भर्ती करवाया गया है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेजा भेजा गया झांसी उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Narnaund Accident News: गांव पेटवाड़ निवासी 30 वर्षीय गुरमीत टाटा 407 मुर्गे वाली गाड़ी पर ड्राइवर था सोमवार को पोल्ट्री फार्म से गाड़ी में मुर्गे भरकर दिल्ली लेकर गया हुआ था। उसके साथ गांव का ही एक युवक राकेश भी साथ में गया हुआ था। जब वह गाड़ी को खाली करके मंगलवार की सुबह घर पर वापस आ रहे थे तो गांव बास पेटवाड़ सड़क मार्ग पर गांव बास के पास एक माइनर पर पहुंचे तो अचानक से एक स्कूटी आ गई और उसको बचाने के लिए गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधी ड्रेन में जा गिरी। जिसके कारण गाड़ी में सवार गुरमीत और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
Bass Accident की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों को इलाज के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने गुरमीत को मृत घोषित कर दिया और राकेश का प्राथमिक उपचार करने के बाद हिसार रेफर कर दिया। मृतक राकेश का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए हांसी के अस्पताल में भेजा गया। पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

मृतक गुरमीत घर में कमाने वाला इकलौता था। उसकी एक 12 साल की बेटी मनप्रीत और दो बेटे महेश और सावन है। पत्नी ज्योति ग्रहणी है।












