Hansi News : Narnaund Shopkeeper beaten up in broad daylight
नारनौंद में बदमाशों की हौसले बुलंद
Hansi News : नारनौंद में बदमाशों की हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि थाने के सामने ही एक दुकानदार के साथ दिनदहाड़े दुकान पर पहुंचकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी मौके पर पुलिस पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य युवक मौके से फरार हो गए। व्यापार मंडल के प्रधान के नेतृत्व में सभी व्यापारी थाना परिसर में पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताकर सभी आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी।
चिल्ला चिल्ला कर मदद की गुहार
व्यापार मंडल के प्रधान प्रदीप ढांडा, दुकानदार राकेश कुमार, सोनू, जोगिंदर, संजय, प्रवीण, कश्मीर, सन्नी हरीश कुमार, गोपाल, अमित आदि ने बताया कि वीरवार की सुबह थाने के सामने पुराने बस स्टैंड पर राकेश कुमार की दुकान के बाहर कुछ लड़के एक मोटरसाइकिल चालक के साथ मारपीट कर रहे थे वह लड़का चिल्ला चिल्ला कर मदद की गुहार लगा रहा था। उसके बचाव करने के लिए कुछ लोग वहां पर आ गए। जिनमें राकेश कुमार भी बीच बचाव करने लगा तो उन्होंने उसके साथ भी बदतमीजी की और वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोबारा फिर उसी दुकान पर वही लड़के लाठी डंडे लेकर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी।
कानून व्यवस्था को लेकर विरोध
इसकी शिकायत तुरंत ही पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और उन्होंने एक लड़के को हिरासत में लेकर थाने चली गई पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यापार मंडल की तरफ से व्यापारियों ने थाना परिसर में पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात कर कानून व्यवस्था को लेकर विरोध जताया और कहां की जल्द से जल्द सभी आरोपित गिरफ्तार किए जाए अन्यथा बाजार को बंद कर दिया जाएगा।
इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह का मामला था। व्यापारी दोपहर में इसकी शिकायत देकर गए हैं। एक युवक कोई हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।












1 thought on “Hansi News: नारनौंद में दिनदहाड़े दुकानदार से मारपीट, व्यापारियों ने किया विरोध ”