वारदात को अंजाम देने की फिराक में युवक
Hansi News: हांसी सीआईए वन की टीम ने छापेमारी करते हुए माजरा प्याऊ से नारनौंद के युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है। नारनौंद थाने में आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वो अवैध पिस्तौल लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसको दबोच लिया।
वारदात को अंजाम देने की योजना
नारनौंद का युवक अवैध पिस्तौल लेकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाकर माजरा प्याऊ के पास आया हुआ था, जिसकी भनक मुखबिर से सीआईए हाँसी पुलिस को लग गई। सीआईए हाँसी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को एक्टिव किया और बताए गए ठिकाने पर दबिश देने के लिए भेज दिया।
अवैध पिस्तौल के बल पर माजरा प्याऊ पर वारदात की योजना
Hansi CIA Police टीम जब माजरा प्याऊ पर पहुँची, तो एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह इस अवैध पिस्तौल और कारतूसों के बल पर माजरा प्याऊ पर योजना के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ था।
Narnaund Police Station में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान नारनौंद के वार्ड-11 निवासी रविन्द्र उर्फ डीसी के रूप में हुई। सीआईए हाँसी की टीम ने उसके कब्जे से बरामद अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूसों को अपने कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेकर नारनौंद थाने पहुँची। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ Narnaund Police Station में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
















