Bike Stolen Outside SBI Bank Meham
रोहतक जिले के महम स्थित एसबीआई बैंक ( SBI Bank Meham ) के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। एक युवक बाइक पर सवार होकर बैंक आया था, तभी अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चुरा ली। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक जिले के गांव भैणी सुरजन निवासी अजय पुत्र सोमबीर ने बताया कि वह अपने निजी काम से महम के एसबीआई बैंक में आया था। उसने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो ( Hero Splendor Pro) बाइक SBI Bank Meham के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। बैंक का काम निपटाने के बाद जब वह बाहर आया, तो उसकी बाइक गायब थी।
पीड़ित अजय ने बताया कि उसने अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने तुरंत बाइक चोरी की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अजय की शिकायत पर महम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।













