---Advertisement---

Barwala News : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 5 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Follow Us
---Advertisement---

Barwala cabinet mantri Vikas pariyojna silanas


कैबिनेट मंत्री ने साढ़े 5 करोड़ रुपए लागत की 6 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास


Barwala News : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को बरवाला शहर में साढ़े 5 करोड़ रुपए लागत की 6 विकास परियोजनाओं का  उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें भगवान भागीरथ महाराज सामुदायिक केंद्र एवं छात्रावास भवन का शिलान्यास, सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन, पार्क सौंदर्यकरण का उद्घाटन तथा नई वैध कालोनियों की तीन गलियों का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर बरवाला एसडीएम डॉ वेद प्रकाश बेनीवाल, नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश बैटरी वाला, ओड समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 


    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने Barwala कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए अथक निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। चुनाव से पहले लोगों से वादा किया था कि तीसरी बार सरकार बनने पर डीएससी समाज के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देंगे, सरकार बनते ही इस वादे को पूरा किया गया।

 

लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को वर्ष 2025 के अंत तक मिलने शुरू हो जाएगी 2100 रुपए की राशि

Barwala News : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 5 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बरवाला में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।

उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को वर्ष 2025 के अंत तक 2100 रुपए की धनराशि भी मिलनी शुरू हो जाएगी, इसके लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने पात्र महिलाओं का आह्वान किया कि वह इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा घोषणा पत्र जारी किए जाते हैं लेकिन भाजपा द्वारा संकल्प पत्र जारी होते हैं। उन्होंने कहा कि जो संकल्प लिए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

 

 

बरवाला शहर में बरसाती पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए 60 करोड़ रुपए की राशि हो चुकी स्वीकृत, अगले बारिश के सीजन से पहले सभी काम होंगे पूर्ण : कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा


    कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि Barwala को बहुत ही सुंदर एवं सुविधा युक्त शहर बनाने को लेकर काम शुरू हो चुका है। शहर से बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 60 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इस राशि से कई कार्य पूर्ण होंगे। पानी निकासी को लेकर होने वाले सभी कार्य अगले वर्ष बरसाती मौसम शुरू होने से पहले पूर्ण करवा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बरसात के कारण जो फसल खराबा हुआ है उसका मुआवजा भी दिया जाएगा।

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बरवाला में भगवान भागीरथ महाराज सामुदायिक केंद्र एवं छात्रावास का किया शिलान्यास

Barwala News : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में 5 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बरवाला में लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।


कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने आगे कहा कि कुछ समय पहले राज्य सरकार द्वारा Barwala शहर में कई रिहायशी कॉलोनियों को वैध किया था। नागरिकों की सुविधा के लिए इनमें तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी । इन कॉलोनियों में गलियों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। आज भी लगभग पौने 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली तीन गलियों का शिलान्यास किया गया है। इसी प्रकार से 47 लाख 70 हजार रुपए की लागत से बनने वाले भगवान भागीरथ महाराज सामुदायिक केंद्र व छात्रावास भवन का शिलान्यास गया है। आगामी 6 माह के अंदर यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा।  

 

उन्होंने कहा कि शहर के वार्ड नंबर 12 में 22 लाख रुपए की लागत से एक पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूर्ण हुआ है, जिसका लोकार्पण भी कर दिया गया है। शहर में 15 लाख रुपए की राशि से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन भी कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर ओड समाज के प्रतिभावान युवाओं को स्थिति पत्र देकर सम्मानित किया।

 


राज्य सरकार द्वारा हल्का Barwala के अंतर्गत आने वाले गांव ढाणी गारण का नाम बदलकर हंस नगर किए जाने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह कदम गांव की पहचान और गौरव को नई दिशा देगा। यह बदलाव हमारी संस्कृति, परंपरा और विकास की नई पहचान का प्रतीक है।

 


कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का लोगों ने पगड़ी तथा फुल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने त्रिवेणी लगाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 


कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, नगर परिषद के उपप्रधान ताराचंद नलवा, रामलाल मौर्य, पुष्पा मौर्या, अश्विनी, रामचंद्र मौर्य, मनीष गोयल, पवन शर्मा, मोनू  संदूजा, पंकज बादल, महेंद्र ओड, बहादुर सिंह नंगथला, रामलाल ओड शाहिद अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer