---Advertisement---

Narnaund Tehsil office से कागजात लेकर भागने का मामला, दो नंबरदारों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

Case of running away with documents from Narnaund Tehsil office

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फर्जी दस्तावेज से कृषि भूमि पर ऋण लेने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज

हिसार जिले के गांव राजथल की कृषि भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर एक्सिस बैंक से लाखों रुपए का लोन लेने के के लिए नारनौंद तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने के बाद जाली दस्तावेज लेकर भागने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। पुलिस ने ऋण लेने के लिए बैंक के पैनल पर तैनात वकील जिसने राजस्व रिकार्ड की रिपोर्ट बनाई थी, नंबरदार देवेंद्र कुमार एवं कृष्ण नंबरदार निवासी मोठ रांगरान वह अन्य युवक जिन्होंने इस कार्य में उसका साथ दिया इन सबके खिलाफ कानूनी शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार जींद निवासी रिंकू ने 30 मई को नारनौंद तहसील कार्यालय में आकर ऋण लेने के लिए दस्तावेज प्रस्तुत किया। पंजीकरण लिपिक ने राजस्व रिकार्ड में जांच की जिसके उपरांत रिंकू ने मौखिक बयान दिए कि उसकी राजथल में कृषि भूमि है। एक्सिस बैंक मुख्य शाखा जींद से 18 लाख 65 हजार 900 रुपयों ऋण लेने के लिए बैंक कर्मचारियों को साथ में लेकर आया है। उसके बाद बैंक कर्मचारियों व दो गवाह के साथ उसकी फोटो ली गई।

 

पंजीकरण लिपिक सुशील कुमार को बताया कि उसके पिताजी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उसके इलाज के लिए ऋण की आवश्यकता है। दो दिन की छु‌ट्टी और बैंक की छु‌ट्टी होने के कारण उसके पिताजी की हालत और खराब हो सकती है। उसके बताए कारण पर सहानुभूति रखते हुए नायब तहसीलदार से हस्ताक्षर करवा कर रिंकू को राजस्व रिकार्ड में ऋण दर्ज करवाने हेतु दे दिया गया। इस रिकार्ड की प्रति कंप्यूटर आपरेटर राकेश शर्मा को देकर इंद्राज जमाबंदी करने के लिए कहा गया।

गहनता से की जा रही है जांचः बलवान सिंह

 

 

थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रिंकू, प्रवीण, नंबरदार देवेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer