---Advertisement---

ग्रामीण ने तहसील में किया स्टिंग ऑपरेशन, रजिस्टरी क्लर्क पैसे लेते हुए कैमरे में कैद | Dabwali News

Follow Us
---Advertisement---

Dabwali Tehsil Office sting operation, clerk seen taking money in exchange for registration

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Dabwali News : तहसील कार्यालय में छोटे से छोटे काम के लिए रिश्वत मांगना आम बात हो गई है और तहसील कार्यालय में बैठे कर्मचारी आम लोगों से रिश्वत लेने के लिए उनके कामों को बिना किसी वजह के अटकाए रखकर परेशान करते हैं। ताकि परेशान होकर लोग उन्हें रिश्वत दें और तब जाकर उनका काम करें। ऐसा ही एक मामला तहसील में सामने आया तो ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में ही स्टिंग ऑपरेशन कर दिया जिसमें कल रिश्वत के पैसे लेता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से की है और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

तहसील के पूर्व आरसी (रजिस्ट्री क्लर्क) की 1000 रुपये सुविधा शुल्क लेते हुए वीडियो सामने आई है। वीडियो में आरसी सरेआम 1000 रुपये लेकर जेब में डालता हुआ नजर आ रहा है। बताया जाता है कि स्टिंग ऑपरेशन गांव देसूजोधा निवासी अजय सिंह ने मोबाइल से किया है।

ग्रामीण के अनुसार उसने 23 जून को उपायुक्त को शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पिता के नाम गांव देसूजोधा में भूमि है। जिसे माता के नाम करवाना था। ब्लड रिलेशन में रजिस्ट्री पारिवारिक हस्तांतरण की तैयार करवा वह तहसील कार्यालय में गया था। वहां उपस्थित आरसी ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की। उसने मांग के अनुसार चार हजार रुपये दे दिए। उस समय उसे पता नहीं था कि खर्चा लगता है या नहीं। माता के नाम रजिस्टरी होने के बाद आरसी ने उससे एक हजार रुपये और लिए। बाद में उसे पता चला कि आरोपित ने उससे पांच हजार रुपये रिश्वत ली है। जबकि ऐसी कोई सरकारी फीस नहीं है।

 

अजय सिंह के अनुसार रजिस्टरी करीब 10 से 15 दिन पहले हुई थी। जब उससे सुविधा शुल्क लिया गया था, उसके बाद डबवाली से आरसी का तबादला हुआ था। अजय के अनुसार शिकायत के बाद आरसी ने उसे रुपयों की आफर तक की थी। बता दें, पूर्व आरसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद पिछले हफ्ते उसका तबादला हो गया था। अब सुविधा शुल्क पकड़ते हुए वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या: ईंट पत्थर मारकर सिर कुचला, मृतक की नहीं हुई पहचान

August 18, 2026

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ में 2 बच्चों सहित ट्रेन से कटकर रोहतक की महिला की मौत

August 18, 2026

Jhajjar News: झज्जर में ईंट मारकर हत्या; पशु बाड़े में पार्टी विवाद, युवक के सिर में मारी ईंट

August 11, 2026

झज्जर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: वैगनआर से 1800 पव्वे बरामद, 2 गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में हो सकता है राज फाश

August 11, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer