Gharaunda News Today : बरसत गांव के तालाब में मिले मृतक के मामले में आया नया मोड़
Gharaunda News Today : घरौंडा क्षेत्र के गांव बरसत में शिव मंदिर के पास स्थित जोहड़ (तालाब) में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिससे पूरे मामले में नया मोड़ आ गया। जिसकी वजह से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक की पहचान 40 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है, जो गांव का ही रहने वाला था। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर अब इस मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। ( Gharaunda News Abtak )
पुलिस ने जब मृतक नीरज की जेब की तलाशी ली, तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। सुसाइड नोट में नीरज ने लिखा था कि वह गांव के ही सोनू सैनी, उसके रिश्तेदार हवा सिंह और अनु नामक व्यक्ति से लगातार प्रताड़ित हो रहा था। उसने स्पष्ट तौर पर लिखा कि अगर उसे कुछ हो जाता है, तो इसके लिए ये तीनों जिम्मेदार होंगे। ( Karan crime News in Hindi )
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका : नीरज के
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके के की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। स्वजनों ने बताया कि नीरज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से तनाव में था और गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद भी चल रहा था। स्वजनो की शिकायत और सुसाइड नेट में उल्लेखित नामों को देखते हुए पुलिस ने सोनू सैनी और हवा सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, जबकि अनुकी भूमिका की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामला वेहद संवेदनशील है। सुसाइड नोट की हैडराइटिंग और अन्य साक्ष्यों की भी फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। ( Karnal News Abtak )
थाना प्रभारी दीपक कुमार के अनुसार, वीरवार रात को सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जोहड़ से शव को बाहर निकाला गया। शव की हालत गली-सड़ी हुई थी जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत दो-तीन दिन पहले हुई होगी।
Dead Body found in the pond of Barsaat village case new twist of Gharaunda News Today















