---Advertisement---

Hansi News: पीपला पुल के पास दर्दनाक हादसा, ननंद की कोथली देने आ रही महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Hisar highway pipla pul accident in Hansi News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली हिसार हाईवे पर हादसा : बाइक सवार महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

Hansi News: हरियाणा के दिल्ली हिसार हाईवे पर पीपला पुल के पास दर्दनाक हादसा हो गया। ननंद की कोथली देने आ रही महिला की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार उसका पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औनलंलंलर मृतका के शव को कब्जे म लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

पीपला पुल के पास हादसा 

शनिवार की दोपहर को दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर नारनौंद उपमंडल के बास थाना क्षेत्र में पीपला पुल के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक पर सवार व्यक्ति, उसकी पत्नी और दो बच्चे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचा तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति और दोनों बच्चों का उपचार शुरू कर दिया। ( Hansi Accident News )

हादसे की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मौर्चरी में रखवा दिया। मृतक महिला की पहचान लेकर दूबलधन माजरा गांव की रहने वाली टीशा के रूप में हुई। जबकि घायल उसका पति नवीन, बेटा नवतीश और छः महीने की बेटी डुग्गू गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि दूबलधन माजरा निवासी नवीन की बहन की शादी गांव मदन हेड़ी में की हुई है। शनिवार को नवीन अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को साथ लेकर बाइक पर सवार होकर अपनी बहन की कोथली देने के लिए मदन हेडी गांव आ रहा था। जब वह मदन हेड़ी गांव के नजदीक पीपला पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी और इस हादसे में नवीन की पत्नी 22 वर्षीय टीशा की मौत हो गई। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer