---Advertisement---

Five Star Rating: होटल को फाइव स्टार रेटिंग दिलाने के नाम पर 65,200 रुपये की ठगी

Follow Us
---Advertisement---

Fraud of Rs 65,200 in the name of getting five star rating for the hotel

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर होटल को फाइव स्टार रेटिंग का विज्ञापन से ठगी

साइबर ठगों ने हिसार में एक महिला को बातों में उलझाकर होटल को फाइव स्टार रेटिंग दिलाने के नाम पर 65,200 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला ने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा तो उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया और उसे ठगी का शिकार बना लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।‌

मोनिका ने बताया कि उसने एक जून को इंटरनेट मीडिया पर एक एड देखी। क्लिक किया तो उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। दो जून को टेलीग्राम ही दूसरे ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप में उसे होटल की फाइव स्टार रेटिंग के लिए कहा गया। यह कहा कि सिर्फ रेटिंग देने से आप अच्छा मुनाफा कमा सकती हो। शुरुआत में उन्होंने एक से छह टास्क फ्री में करवाए। इसके बाद सातवें टास्क में उन्होंने उसे पैसे लगाने के लिए कहा। इसके बाद उसे नेशनल स्टाक एक्सचेंज के ग्रुप से जोड़ दिया गया।

सातवें टास्क में आरोपित अंकित ने बताया कि अगर आप 1,000 रुपये लगाते हो तो आपको मुनाफा सहित 1,300 रुपये मिलेंगे। उसने 1,000 रुपये बताए गए खाता में डाल दिए। इसके बाद उसे कहा कि 2,000 रुपये इनवेस्ट करोगी तो 3,900 रुपये मुनाफा सहित मिलेंगे। उसने दो हजार रुपये और डाल दिए।

मुनाफा सहित 3,900 रुपये कुछ देर में उसके खाता में आ गए। इसके बाद उन्होंने उसे तीन टास्क और दिए इनमें सिर्फ 5-स्टार रेटिंग करने के लिए कहा गया और जिसकी सैलरी १00 रुपये बताई गई। फिर उन्होंने सैलरी के 900 रुपये उसके खाता में भेज दिए। अब अगले टास्क में रेटिंग करने के लिए कहा गया। टास्क नंबर 13 में दोबारा 1,000 रुपये अपने खाता में डलवाए।

20 हजार इन्वेस्ट के बाद नहीं किए वापस

इसके बाद 20,000 रुपये और इन्वेस्ट करवाए। लेकिन इस वार अंकित ने कहा कि रुपये इन्वेस्ट करते समय आपने कुछ गलती कर दी है। जिससे आपका इन्वेस्टमेंट अकाउंट फ्रीज हो गया है। इन्वेस्टमेंट अकाउंट को अनफ्रीज करवाने के लिए आपको 40,000 रुपये और इन्वेस्ट करने पड़ेंगे। उसने उनकी बातों में आकर 40,000 रुपये और भेज दिए। फिर अंकित ने उसे कहा कि आज का टाइम खत्म हो गया है, सुबह मिलते है, इसके बाद उसे पता लगा कि उसके साथ साइवर फ्राड हो गया है। उसके साथ कुल 65,200 का साइवर फ्राड हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पलवल को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगातें,

HSSC की फर्जी वेबसाइट का भंडाफोड़, क्या आपने तो इस साइट पर भर दिया CET Exam का फार्म,

बरवाला को जिला बनाने की उठी मांग,

हिसार सेंट्रल जेल में मिला मोबाइल, दो बंदियों के खिलाफ केस दर्ज,

,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer