---Advertisement---

जींद में सात लाख और गहने लेकर युवती घर से फरार, 20 दिन बाद होनी थी शादी, तकिए के नीचे मिले फोन ने खोल दिया राज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

girl fled from her home with seven lakh rupees and jewellery, and her marriage was to take place after 20 days

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jind News Today : जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के एक गांव से युवती घर से सात लाख रुपए की नगदी रुपए और गहने लेकर फरार हो गई। युवती की दो दिसंबर को ही शादी तय की गई थी लेकिन उससे पहले ही वह घर से चली गई। युवती के बेड पर तकिए के नीचे से उसका फोन मिला, जिसे शायद वो जल्दीबाजी में ले जाना भूल गई। परिजनों ने जब फोन की जांच की तो उसमें एक युवक से बातचीत की हिस्ट्री मिली। इसके बाद परिजनों ने उक्त युवक के खिलाफ सदर थाना सफीदों में शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 2 दिसंबर को उसकी बेटी की शादी तय की हुई थी। शुक्रवार को रात को 2 बजे के करीब वह पशुओं को चारा डालने के लिए उठा था। चारा डालने के बाद जब वह वापस आया तो दूसरे कमरे में सो रही उसकी बेटी बेड पर नहीं मिली। उसने इधर-उधर देखा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। उसकी बेटी जिस बेड पर सो रही थी, उसके तकिए के नीचे एक मोबाइल मिला।

उन्होंने मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि उसकी बेटी की मलिकपुर गाँव के एक युवक के साथ बातचीत होती थी। उसकी बेटी घर से जाते समय घर में रखे 7 लाख 20 हजार रुपए की नकदी, दो तोला सोना साथ लेकर गई है। रुपए और गहने उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए रखे थे। दो दिसंबर को ही उसकी शादी होने वाली थी। सफीदों सदर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer