Girl Missing Narnaund: Latest News Hansi
Girl Missing : हांसी जिले के नारनौंद कस्बे से परिवार को सोता छोड़ युवती फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने युवक पर आरोप लगाया है। उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नारनौंद के वार्ड नंबर 2 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को जिस आदमी बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। उनके साथ उसकी 24 वर्षीय बेटी भी सोई हुई थी। लेकिन जब रात को उनकी नींद खुली तो उसकी बेटी अपने बिस्तर से गायब थी। उन्होंने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़ित पिता ने शक जाहिर करते हुए बताया कि उसे शक है कि उसकी बेटी को दीपक नामक युवक ने कहीं पर छुपा रखा है। वह अपनी बेटी की तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर तलाश कर चुका है। नारनौंद थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी की का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।












