Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा न्यूज हांसी हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि दिसम्बर 2023 में आयोजित बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर डाटा साइंस तृतीय सेमेस्टर (मेन) बैच 2022, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर डाटा साइंस पंचम सेमेस्टर (मेन) बैच 2021, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर डाटा साइंस तृतीय सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2019-2021, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर डाटा साइंस पंचम सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2020, बीटेक ईबीएमई पंचम सेमेस्टर (मेन) बैच 2021, बीए मास कम्युनिकेशन प्रथम सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2022, बीएससी ऑनर्स सीडीएस प्रथम सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2019-2022, बीए मास कम्युनिकेशन तृतीय सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2021, बीए मास कम्युनिकेशन तृतीय सेमेस्टर (मेन) बैच 2022, जून 2023 में आयोजित एमएड चतुर्थ सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2019 व 2020, एमएड चतुर्थ सेमेस्टर (मेन) बैच 2021 तथा मई 2023 में आयोजित एमएससी फिजिक्स ड्युअल डिग्री चतुर्थ सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त जुलाई 2023 में आयोजित दूरवर्ती शिक्षा की एमबीए द्वितीय सेमेस्टर (मेन) सीरीज 2206, एमए इंगलिश द्वितीय सेमेस्टर (मेन) सीरीज 2216 तथा बीएएमसी द्वितीय सेमेस्टर (मेन) सीरीज 2252 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप
हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री ने हिसार व भिवानी जिले के लोगों के लिए खोला सौगातों का पिटारा















