---Advertisement---

Govardhan parvat ki Pratima :‌ महिलाओं ने गाय के गोबर से बनाई गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Govardhan parvat ki Pratima

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरे देश की तरह शनिवार को शहर में भी गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे उल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया। ग्रामीणा इलाकों में भी गोवर्धन पूजा की विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। सुबह से ही महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाई (Govardhan parvat ki Pratima) और रंगोली से आंगन सजाया। परिवार की सुख- समृद्धि और खुशियों की कामना करते हुए, मंगल गीतों की मधुर धुन पर गोवर्धन महाराज की आराधना की गई।

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा और आस्था 

गोवर्धन पूजा की जड़ें द्वापर युग से जुड़ी हुई हैं। कथा के अनुसार, ब्रज क्षेत्र में इंद्रदेव की पूजा होती थी, लेकिन एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की बजाय Govardhan parvat ki Puja करने का सुझाव दिया, ताकि प्रकृति और धरती का आदर हो सके।

इंद्रदेव इस पर क्रोधित हो गए और ब्रज क्षेत्र में लगातार बारिश शुरू कर दी। संकट को दूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी को सुरक्षित किया। इस घटना के बाद से गोवर्धन पूजा का प्रचलन शुरू हुआ, जो आज भी प्रकृति और परमात्मा के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है।

 गोवर्धन पूजा की पारंपरिक धूम:

शहर में गोवर्धन पूजा के इस पर्व पर हर आंगन में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने गोवर्धन महाराज के स्वरूप को सजाते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

वे गाय के गोबर से पर्वत की आकृति (Govardhan parvat ki Pratima ) बनाकर मंगल गीत गाती हैं। अपने परिवार, विशेषकर बच्चों की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करती हैं। इस अवसर पर घर-घर में विशेष पकवान बनाए गए और प्रसाद के रूप में गोवर्धन महाराज को अर्पित किए गए।

प्रकृति और शक्ति के प्रति श्रद्धा का पर्व गोवर्धन पूजा ( Govardhan puja ) शहर वासियों के लिए केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति और शक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

इस दिन लोग प्रकृति के संरक्षण और संतुलन के महत्व को समझते हैं। गोवर्धन पूजा के इस भव्य उत्सव ( Govardhan puja utsav) में हर परिवार में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और गोवर्धन पर्वत के प्रति आस्था की गूंज सुनाई दी और शहर की फिजा भक्तिमय हो उठी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

हरियाणा में अपराधी बेखौफ? आप नेता ने साधा निशाना, CM पर पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के दावे का आरोप

August 26, 2026

Jind News: जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने का खुलासा, नारनौंद और यूपी से 2 गिरफ्तार, Instagram से हुई दोस्ती

August 25, 2026

Evening Bulletin: देश-प्रदेश की 30 बड़ी खबरें, पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा का ऐलान, मायावती भी उतरेगी मैदान में

August 25, 2026

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026
Protest News: आंदोलनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश में कर्मचारी - देवेंद्र लोहान

Narnaund Protest News: आंदोलनकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश में कर्मचारी – देवेंद्र लोहान

August 24, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer