---Advertisement---

Hansi Road Accident: गगन खेड़ी के पास कार की टक्कर से बाइक की मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Road Accident: Bike rider dies after colliding with car near Gagan Khedi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News Today : हिसार जिले के Hansi Jind Road पर गगन खेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह बेटी को गगन खेड़ी बस स्टैंड पर छोड़ कर वापस घर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी देते हुए सिसाय बोलाना निवासी 62 वर्षीय मृतक प्रदीप के भतीजे सतीश ने बताया कि वीरवार सुबह 10 बजे के करीब प्रदीप अपनी बेटी को गगन खेड़ी बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए गया था। अपनी बेटी को बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद प्रदीप घर जाने के लिए निकला ही था कि जैसे ही वह सिसाय बिजली घर के नजदीक पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रदीप के परिजनों ने बताया कि उस अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसकी टक्कर किससे हुई है। न ही मौके पर वहां कोई वाहन खड़ा था।

किसी राहगीर ने हादसे की सूचना प्रदीप के परिजनों को इसकी सूचना दी। प्रदीप के परिजन मौके पर पहुंचे और उसके शव को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। प्रदीप के परिजनों ने बताया कि उस अज्ञात वाहन ने प्रदीप को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। प्रदीप का 1 लडका और 4 लड़कियां है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

 

Barwala News Today : हिसार में आवारा सांड के अचानक सामने आ जाने से गाड़ी में सवार एक युवक की मौत

Hisar Chandigarh Road Accident : गाड़ी के सामने सांड आने से हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer