---Advertisement---

Haryana person missing : जींद के नजदीकी गांव से विवाहिता लापता, दवा लेने गई थी जींद

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana person missing: Married woman missing from village near Jind, had gone to Jind to get medicine

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : जींद के नजदीकी गांव बराह कलां से एक विवाहिता जींद शहर में दवा लेने के लिए घर से गई थी कि अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा तो उसके पति ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई तो जींद सदर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के गांव बराह कलां निवासी जितेंद्र ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसकी 26 वर्षीय पत्नी दवा लेने की बात कहकर जींद शहर गई थी। लेकिन वो देर शाम तक भी वापस नहीं आई। उन्होंने अपने स्तर पर अपनी पत्नी की काफी तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित युवक ने बताया कि उसने अपनी तमाम रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह पर भी उसकी तलाश की, परंतु कहीं से उसकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जींद सदर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।

उसकी पत्नी का हुलिया इस प्रकार है – उम्र 26 वर्ष , कद 5 फुट , रंग गेहुआं , चेहरा गोल , हरे रंग का सुट व सलवार पहने हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer