---Advertisement---

Hisar Bhadra Road Accident : गोगामेड़ी जा रही कार रोडवेज बस से टकराई, तीन युवक गंभीर

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Bhadra Road Accident in car roadways bus

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Bhadra Road Accident : गोगामेडी जा रहे तीन दोस्तों की कार की रोडवेज बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं तीसरे को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। रोडवेज बस ड्राइवर का कहना है कि कार के अंदर शराब की बोतल पड़ी हुई थी और तीनों युवक नशे में थे। ‌

 

Hisar Bhadra Road Accident : गोगामेड़ी जा रही कार रोडवेज बस से टकराई, तीन युवक गंभीर
Hisar Bhadra Road WagonR car accident

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के ओखाला फेस वन के रहने वाले आकाश और शेरा अपने एक अन्य दोस्त के साथ वैगन आर कार में सवार होकर पूजा अर्चना करने के लिए राजस्थान के गोगामेडी जा रहे थे। जब उनके कार बालसमंद से निकलकर राजस्थान सीमा में पहुंची तो गांव मुझाना के पास भादरा की तरफ से आ रही रोडवेज बस से अज्ञात परिस्थितियों में आमने-सामने की टक्कर ( Hisar Bhadra Road Accident ) हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार के एयरबैग खुल गए।

राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचा और हादसे की सूचना कर में मिले मोबाइल की मदद से उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही दिल्ली से घायलों के परिजन हिसार पहुंचे।

दिल्ली के ओखला फेस वन के रहने वाले राहुल से बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसका छोटा भाई आकाश 29 साल का है और प्राइवेट काम करता है। गुरुवार की रात को आकाश अपने दोस्त शेरा व एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर वैगन आर कार में सवार होकर गोगामेडी पूजा अर्चना करने के लिए घर से निकला था। उन्हें शुक्रवार के सुबह गोगामेड़ी मेले में पहुंचकर पूजा अर्चना करनी थी लेकिन रास्ते में ही ( Hisar Bhadra Road Accident ) उनकी कार की टक्कर हरियाणा रोडवेज की बस से हो गई। अभी उसके भाई और उसके दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हिसार के सपरा हॉस्पिटल के आईसीयू में दाखिल किया गया है।

 

Hisar Bhadra Road Accident : गोगामेड़ी जा रही कार रोडवेज बस से टकराई, तीन युवक गंभीर
Hisar Bhadra Road

हिसार रोडवेज बस के ड्राइवर जोगेंद्र ने बताया कि गोगामेड़ी मेले के लिए हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की तरफ से स्पेशल बसें चलाई जा रहे हैं ताकि मेले में जाने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो। वह भी बस लेकर गुरुवार को गोगामेड़ी मेले के लिए गया था और शुक्रवार के सुबह गोगामेड़ी मेले से हिसार के लिए रवाना हुआ था। जब वह गांव मुझाना के पास पहुंचा तो सामने से दिल्ली नंबर की एक वैगन आर कार आ रही थी और कर ने उसकी बस में सीधी टक्कर मार दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजने के बाद जब उन्होंने कर में देखा तो कर में शराब की तीन बोतल पड़ी हुई थी जिनमें से दो बोतल खाली थी और एक बोतल शराब से भरी थी। तीनों युवकों के शरीर से शराब की बदबू आ रही थी और नशे की वजह से ही यह हादसा हुआ है।

इस संबंध में राजस्थान पुलिस के जांच अधिकारी रमेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हिसार भादरा रोड पर गांव मुझाना के पास एक कार और हरियाणा रोडवेज बस के एक्सीडेंट (Hisar Bhadra Road Accident) की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तो घायलों को एंबुलेंस की मदद से हिसार अस्पताल भेजा जा चुका था। घायलों के बयान दैर्द होने के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी की हादसा किसकी गलती से हुआ है। कार सवार दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer