---Advertisement---

Hisar Hotel: होटल में सल्फास खाने से युवक की मौत, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Hotel salfas khakar yuvak ki maut

Hisar News : हिसार शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल ( Hisar Hotel ) में किराए के कमरे में एक युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में सल्फास की गोली खा ली। जिनकी उपचार के दौरान हिसार के अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक केशव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार शहर के सूर्यनगर निवासी दीपक (39) ने इंडस्ट्रीयल एरिया के एक होटल (Hisar Hotel ) में मंगलवार को सुबह कमरा बुक कराया। उसने थोड़ी देर बाद कमरे में सल्फास खा ली। फिर उसने पुलिस के ई.आर.वी. स्टाफ को फोन कर सल्फास खाने की सूचना दी। तब पुलिस होटल में पहुंची और गंभीर हालत में दीपक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार दीपक शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में काम करता था। वह परिवार के साथ सूर्यनगर में रहता था। वह कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसने मंगलवार को इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित Hisar Hotel में कमरा किराए पर लिया था। फिर उसने कमरे में सल्फास खा ली। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

उसने पुलिस के पास फोन कर बताया कि मैंने Hisar Hotel में सल्फास खा ली है। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में उसके परिजनों को बताया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद दीपक को हिसार शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer