---Advertisement---

Wrestling Hall Chori: खरड़ अलीपुर कुश्ती हाल से सामान चोरी मामले में खुलासा, तीन गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Kharar Alipur Wrestling Hall Chori News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today: हिसार जिले के गांव खरड़ अलीपुर में ( Wrestling Hall Chori ) निर्माणाधीन कुश्ती हाल से सामान चोरी करने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने कुश्ती हाल से चोरी करने के मामले में तीन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ के बाद तीनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

निर्माणाधीन कुश्ती हाल से दो क्विंटल सरिया पास में सो रहे मजदूर की जेल से 6 हजार रुपए चोरी

हिसार जिले के गांव खरड़ अलीपुर में कुश्ती हाल का निर्माण कार्य चला हुआ है। जींद जिले के गांव इटल कलां निवासी संदीप ने हिसार सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव खरड़ अलीपुर स्थित निर्माणाधीन कुश्ती हाल से दो क्विंटल सरिया पास में सो रहे मजदूर की जेल से 6 हजार रुपए चोरी हो गए हैं। पुलिस ने संधि की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। ( हिसार अपराध समाचार )

चोरी की वारदात को कबूल

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र से मिले सबूत और पुलिस जांच में मिले तथ्यों के आधार पर शक की बुनियाद पर गांव खरड़ के तीन युवकों को पुलिस हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की तो उन्होंने खरड़ अली पर कुश्ती हाल से सरिया और रुपए चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। ( Hisar Crime News Today )

निर्माणाधीन कुश्ती हाल से सामान चोरी मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार

हिसार सदर थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव खरड़ अलीपुर निवासी अरुण, हरिराम और राजकुमार के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में जांच अधिकारी विक्रम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि खंड अलीपुर स्थित निर्माणाधीन कुश्ती हाल से सामान चोरी मामले में तीन चोर को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer