---Advertisement---

Hisar News: कर्मचारियों की मांगें जायज; आंदोलन के लिए मजबूर करते हैं अधिकारी, जनता में बदनाम- किरमारा

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News Today in Hindi

धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों की मांगे एकदम जायज, तुरंत पूरी करे सरकार : दलबीर किरमारा

-वर्षों से मांगे लंबित करने के जिम्मेवार अधिकारियों की पहचान करके उन पर भी हो कार्रवाई-

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News: इनेलो के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता रहे दलबीर किरमारा ने रोडवेज में पिछले लंबे समय से धरने पर बैठे कर्मचारियों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने इन मांगों को लटकाने के जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।

 


दलबीर किरमारा ने कहा कि रोडवेज में पिछले कई दिनों से कर्मचारी सांझा संघर्ष समिति के बैनर तले धरने पर बैठे हैं। ये कर्मचारी जो मांगे उठा रहे हैं, वो मांगे कोई एक या दो दिन या एक-दो महीने से लंबित नहीं है बल्कि साढ़े तीन साल से लंबित है। ये कर्मचारी टीए, मेडिकल बिल, एलटीसी, रात्रि भत्ता व अन्य मांगों को पूरा करने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं, जो विभागीय अधिकारियों के लिए शर्मनाक है क्योंकि कर्मचारी कोई गलत मांग नहीं कर रहा बल्कि उन्हें अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा है। यदि ये हक उन्हें समय पर दे दिए जाते तो इस आंदोलन की भी नौबत नहीं आती। भाजपा सरकार व इसके बेलगाम अधिकारियों ने एक नीति बना रखी है कि कर्मचारियों की मांगों को टाल-मटोल करके टालते रहो, जब वे आंदोलन करें तो उन्हें ही बदनाम करने का प्रयास किया जाता है और यदि बदनाम करने से बात न बने तो उन्हें बातचीत के लिए बुलाया जाता है। बातचीत में आश्वासन दिया जाता है लेकिन आश्वासन को पूरा करवाने के लिए फिर आंदोलन का सहारा लेना पड़ता है। ( Latest News Hisar )

 


दलबीर किरमारा ने कहा कि सरकार को रोडवेज कर्मचारियों की मांगे अविलंब माननी चाहिए ताकि अपनी ड्यूटी करके विभाग को बुलंदियों पर पहुंचाने वाला कर्मचारी अपनी ड्यूूटी सही ढंग से कर सकें। इसके साथ ही सरकार को उन अधिकारियों की पहचान करनी चाहिए, जिनकी वजह से इन कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा और उनकी मांगे साढ़े तीन साल से लंबित हुई। ऐसे अधिकारियों की पहचान करके सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों की मांगों का जो ब्याज बनता है, उसकी भरपाई इन जिम्मेवार अधिकारियों की जेब से करवाई जाए ताकि कर्मचारियों को देरी से मिले पैसे का ब्याज मिल सके और विभाग पर अनावश्यक बोझ न पड़े क्योंकि इस बोझ के लिए असल जिम्मेवार ये अधिकारी है। उन्होंने कहा कि हिसार डिपो में अधिकतर कार्यकाल महाप्रबंधक राहुल मित्तल का ही रहा है और उन्हीं के समय की मांगे हैं। ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली की जांच अवश्य करवाई जानी चाहिए। ( Hisar Ki Taaja News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer