---Advertisement---

ITI Hisar में रक्तदान शिविर का आयोजन: छात्रों ने किया रक्तदान

Follow Us
---Advertisement---

ITI Hisar blood donation camp


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार ( ITI Hisar ) में प्रधानाचार्य सुनील सचदेवा के मार्गदर्शन में दा इंस्पायर इंडिया एनजीओ के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं सहित संस्थान के स्टाफ ने बढ़-चढक़र भाग लेते हुए मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दा इंस्पायर इंडिया एनजीओ की ओर से प्रवेश कुमार मैथ अनुदेशक ने बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में थैलेसीमिया, कैंसर, दुर्घटना, प्रसव और सर्जरी के मरीजों को प्रतिदिन सैकड़ों यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि गर्मियों में रक्त की कमी हो जाती है। ( Hisar Ki Taaja News )

 

उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है तथा रक्तदाता को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ भी मिलता है। रक्तदान से कमजोरी, मोटापा या किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती और शरीर 24 से 48 घंटे में रक्त की कमी पूरी कर लेता है। ( Latest News Hisar Haryana )

 


वर्ग अनुदेशक ललित कुमार पूनिया ने कहा कि आइए, रक्तदान करें और किसी के परिवार की मुस्कान बनें जैसी मुहिम को आगे बढ़ाने में सभी को अपना अहम योगदान देना चाहिए। शिविर में दा इंस्पायर इंडिया एनजीओ के सदस्यों के साथ हिसार रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सिविल अस्पताल से आए स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। ( Hisar News Today )

 

इस दौरान संस्थान के अनुदेशक मुकेश लावट, अनूप सिंह, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, रमन, अनिल, अनुदेशिका अनीता, मोनिका तथा स्टाफ सदस्य रामप्रकाश व रामअवतार सहित आईटीआई के अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने रक्तदान कर देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer