Hisar Traffic Jam Solution News : हिसार शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत : 1 अगस्त से नए ट्रैफिक रूल्स होंगे लागू

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

हिसार शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए एक अगस्त से बस अड्डे के पिछले गेट से निकाली जाएंगी रोडवेज बसें

Hisar Traffic Jam Solution निकालने के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में दूसरे समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था से निजात पाने के लिए 9 सुझाव दिए गए। हिसार बस स्टैंड, डाबड़ा चौक सहित अन्य जगहों पर अब लोगों को जाम से मुक्ति मिलती हुई दिखाई दे रही है।

 

Hisar Traffic Jam Solution Roadways Buses Back Gate August 1

Hisar Traffic Jam Solution News : हिसार शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत : 1 अगस्त से नए ट्रैफिक रूल्स होंगे लागू
Hisar City News


हिसार शहर में ट्रैफिक दबाव ( Hisar Traffic Jam Solution ) कम करने के लिए एक अगस्त से बस अड्डे के पिछले गेट से रोडवेज बसें निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त तलाकी गेट के समीप लगे फुटओवर ब्रिज को उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही, ई-रिक्शा इत्यादि की उचित व्यवस्था के लिए उन्हें निश्चित स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। यह निर्णय शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने हेतु कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की अध्यक्षता में बनी कमेटी की दूसरी समीक्षा बैठक में लिए गए।

 

Hisar Traffic Jam Solution : तलाकी गेट के समीप लगे फुटओवर ब्रिज को उपयुक्त स्थान पर किया जाएगा शिफ्ट

Hisar Traffic Jam Solution News : हिसार शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत : 1 अगस्त से नए ट्रैफिक रूल्स होंगे लागू
Hisar Bus Stand News

  Hisar Traffic Jam Solution बैठक के दौरान अवगत करवाया गया कि लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक सडक़ को फोरलेन से सिक्स लेन करने की दिशा में एक या दो महकमों को छोडक़र अन्य सभी से सहमति ले ली गई है। विस्तृत परियोजना भी बना ली गई है। डाबड़ा चौक पर लगने वाले जाम की समस्या के मद्देनजर हाल ही में दो प्रयोग किए गए थे। इनमें से एक प्रयोग सफल रहा और दूसरा असफल रहा। सफल प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 9 सुझाव दिए गए हैं जिन पर जल्द ही कार्य आरंभ हो जाएगी।

 

Chawla Hospital Hisar के सामने वाले मार्ग से कब्जे हटाने तथा ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने की प्रक्रिया आगामी एक माह में की जाएगी। इसी प्रकार से डाबड़ा माइनर पर बनने वाले मार्ग की रूपरेखा तैयार करी गई है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से ऑटो मार्केट की तरफ आने वाले चौक पर प्रतिमा लगाई जाएगी। बीकानेर चौक के समीप मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ से आवागमन के लिए मिनी अंडरपास बनाने की योजना तैयार की जाएगी।

 


इसी प्रकार से दक्षिणी बाईपास पर बालसमंद की और जाने वाले रास्ते पर बड़ा चौक बनाया जाएगा। कैमरी रोड से दक्षिणी बाईपास पर सातरोड की और जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न चौक पर स्लिप रोड बनाने के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

 

 

अंत में कैबिनेट मंत्री ने सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि एजेंसी फाइनल कर जल्द से जल्द कार्य शुरू किए जा सकें। उन्होंने कहा कि वे Hisar Traffic Jam Solution करने के लिए बनी कमेटी को लोक निर्माण विभाग की तरफ से जल्द ही 5 करोड़ रुपये भिजवा देंगे ताकि छोटे-मोटे कार्यों के लिए लंबी प्रक्रियाओं के चलते देरी न हो।

 

Hisar Traffic Jam Solution News : हिसार शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत : 1 अगस्त से नए ट्रैफिक रूल्स होंगे लागू
Hisar city traffic jam solution meeting meeting

बैठक में पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल, मेयर प्रवीण पोपली, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अभी तक लिए गए निर्णयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।


Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading