---Advertisement---

Jind News in Hindi : उचाना से विवाहिता लापता, डेढ़ वर्ष की बेटी को भी साथ ले गई महिला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind News in Hindi: Married woman missing from Uchana, and woman took her one and half year old daughter along with her

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता अपने साथ एक डेढ़ साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मा, बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वो मटोर गांव का रहने वाला है और माण्डी कलां गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म पर अपनी पत्नी और बच्चों सहित काम करने के लिए वहीं पर रहता हूं। उसके चार बेटियां व एक बेटा है। 4 अक्टूबर को उसकी पत्नी अपनी डेढ़ साल की बेटी मन्नत को लेकर दिन में करीब 11 बजे कहीं पर बिना बताए चली गई।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने स्तर पर मां बेटी की काफी तलाश की, परंतु दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer