---Advertisement---

Jind News: सफीदों में अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, पुलिस पूछताछ में करेगा खुलासा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
Jind News: सफीदों में अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, पुलिस पूछताछ में करेगा खुलासा
---Advertisement---

Jind News: safidon CIA police youth arrest with illegal pistol       

Jind News Today: जींद पुलिस की सफीदों सीआईए पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। ‌ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 0.315 बोर का अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। काबू किए गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछता शुरू कर दी है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुखबिर की सूचना पर पुलिस रेड 

जींद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सफीदों से लिए पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस की टीम कुंभकरण सूचना दी की एक युवक अवैध हथियार लिए हुए हैं और वह सहानपुर गांव से सफीदों की तरफ पैदल आ रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए गए हुलिए और पहनावे के मुताबिक एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। ( Safidon News Today )

सफीदों में अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू 

पुलिस ने सहानपुर गांव के शराब ठेके के पास नाकेबंदी कर दी और युवक को शक के आधार पर काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो तलाशी के दौरान उसके लोअर की जेल से 0.315 बोर का अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने युवक से पिस्तौल से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी लाइसेंस या जरूरी पेश नहीं कर पाया। ( Jind Crime News Today )

सीआईए सफीदों पुलिस ने अवैध पिस्तौल रखने के जुर्म में युवक को हिरासत में ले लिया और उसके पास से ब्राह्मण अवैध पिस्तौल और कारतूसों को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना सफीदों में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह अवैध हथियार लेकर कहां जा रहा था और किसी वारदात को अंजाम देने वाला था। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है की अवैध हथियार कहां से खरीद कर लाया था।

 

Latest News Jind| जींद के ताजा समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer