---Advertisement---

Jind News : जींद रेलवे ओवरब्रिज पर एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत

Follow Us
Jind News : जींद रेलवे ओवरब्रिज पर एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत
---Advertisement---
Jind railway overbridge Accident, bike rider dies

जींद में कार की टक्कर से बाईक सवार की मौत, पांच बहनों का ईक्लौता भाई था मृतक

Jind News : जींद के रोहतक रोड़ से भिवानी रोड़ की तरफ जाते समय रेलवे पुल पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी। मृतक पांच बहनों का इक्लौता भाई था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का शुक्रवार को पोस्मार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। ( Jind Road Accident )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीती रात जींद के रोहतक-भिवानी रोड़ पर रेलवे ओवरव्रिज पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाईक सवार की मौत हो गई। वहीं कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी। ( Latest Jind News in Hindi )

पुलिस को दिए ब्यान में भूपेन्द्र नगर भिवानी रोड़ जींद की रहने वाली महिला शारदा ने बताया कि वो घरेलू औरत है और उसके 8 बच्चे हैं, जिनमें से पांच बेटी और एक बेटा है। उसका 28 वर्शीय बेटा 29 मई को दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए जैजवंति गांव गया हुआ था। काम खत्म कर जब वो अपनी प्लेटिना मोटरसाईकिल पर घर आ रहा था और रोहतक रोड़ पुलिस नाका से भिवानी रोड़ पर अपने मकान की तरफ आ रहा था कि रेलवे पुल पर स्वीफट कार चालक ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। ( Latest Jind News Today )

हादसे की सूचना मिलते ही जब वो अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो कार वहीं पर खड़ी हुई थी। वो तुरंत ही अपने बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टरों ने जांच करने के बाद उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शारदा के ब्यान पर कारवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को मृतक के शव का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। ( Jind Rohtak Bhiwani Road Accident )

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer