---Advertisement---

Kaithal Accident News : कैथल जा रहे बाइक सवार को मिट्टी से भरे डंपर ने रौंदा, मौत

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैथल जा रहे युवक को मिट्टी से भरे डंपर ने रौंदा

कैथल के तितरम मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह मिट्टी के डंपर ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल कैथल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक किसी काम से कैथल जा रहा था कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक एक बच्चे का पिता था।

 

kaithal Sega village bike dumper accident News

मिली जानकारी के मुताबिक कैथल जिले के गांव सेगा निवासी जसविंदर किसी काम से बाइक पर सवार होकर कैथल शहर जा रहा था। जब वह गांव से कैथल के लिए निकला तो मिट्टी से भरे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगने से जसविंदर की मौत हो गई और डंपर चालक अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वो गंभीर रूप से घायल जसविंदर को उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही कैथल जिले के तितरम मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के परिजनों ने बताया कि 37 वर्ष से जसविंदर गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करता था। जसविंदर शादीशुदा था और एक मासूम बच्चे का पिता भी था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर दम पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक कैसे हो का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer