---Advertisement---

निवेश करवा धोखाधड़ी मामले में आरोपी भटिंडा से गिरफ्तार: फोन कर दे रहा था धमकी – Fatehabad News Today

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Money investment fraud Fatehabad News Today

Fatehabad News Today : निवेश करवारकर धोखाधड़ी करने के की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को पंजाब के बठिंडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पुलिस कमान पर लिया है ताकि धोखाधड़ी के अन्य मामलों से भी पर्दाफाश किया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

शहर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी और निवेश के प्रलोभन देने के मामले में आरोपी काला सिंह उर्फ काली पुत्र गुरदयाल सिंह, निवासी खुबान, जिला फाजिल्का, पंजाब को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।


आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 435 दिनांक 14.11.2025, धारा 318(4), 62 BNS के तहत सिटी थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता के बयान, मोबाइल कॉल विवरण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ और जांच जारी है।

 

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र आत्मा सिंह, निवासी गुरूनानकपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन और व्हाट्सएप कॉल करके अलग-अलग नामों का परिचय दे रहा था। उसने निवेश करने का लालच देकर शिकायतकर्ता को धोखा देने की कोशिश की और लगातार डराने-धमकाने का प्रयास किया।

 

सड़क हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, 40 दिन तक लड़ता रहा जिदंगी और मौत से लड़ाई, पूरी खबर पढ़ें

बिजली निगम का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, ट्यूबवेल कनैक्शन शिफ्ट करने के लिए मांग रहा था रिश्वत,

शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक की हत्या, लाठी डंडों से पीट-पीटकर की हत्या,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer