---Advertisement---

मुंढाल में युवक की पीट-पीटकर हत्या: लिव-इन रिलेशनशिप में रहा, धनाना गांव की घटना – Bhiwani News Today

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Mundhal Dhanana Murder Bhiwani News Today

Bhiwani News Today: भिवानी जिले के गांव धनाना के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवक की हत्या का आरोप उसकी लिव इन पार्टनर के भाइयों पर लगाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

भिवानी जिले के गांव धनाना निवासी संजय जांगड़ा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को करीब 8 बजे उसका भाई रिंकू पड़ोस में ही अपने दोस्त के घर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके फोन पर एक युवक का फोन आया और उससे बातचीत करने के बहाने घर से बाहर बुला लिया।

 

रिंकू को जरा सा भी ज्ञान नहीं था कि उसके साथ कोई अनहोनी होने वाली है। वह खाने को बीच में छोड़कर घर से बाहर आ गया। फोन करने वाला युवक रिंकू को बाइक पर बैठकर अपने साथ धनाना बडेसारा रोड पर स्थित मोड़ के पास ले गया। वहां पर झज्जर जिले का एक योग अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ पहले से ही रिंकू के आने के इंतजार में हथियार लेकर खड़ा हुआ था।

 

जैसे ही रिंकू बडेसरा मोड पर पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पर लोहे की राड और लाठियां से हमला कर दिया। उनके द्वारा किए गए हमले में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।  रिंकू पर हमले की सूचना मिलते हैं वह अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। रिंकू का शरीर पूरी तरह से खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था और वह दर्द से कराह रहा था। वह उसे उठाकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रिंकू की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई।

 

मृतक रिंकू के दोस्त रविन्द्र ने बताया कि करीब तीन साल पहले एक शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। महिला दो बच्चों की मन है और महिला के भाई इसी बात को लेकर रिंकू से रंजिश जैसे रखते थे। उन्होंने कई बार रिंकू पर हमला करने का प्लान बनाया लेकिन सही मौका नहीं लगा और उनका हर दांव अब तक फेल होता रहा। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने ऐसा जाल बिछाया कि रिंकू उनकी बातों में आकर फस गया और अपनी जान से हाथ धो बैठा।

 

रिंकू के माता-पिता के तीन बच्चे हैं जिनमें से बड़ा भाई संजय और एक बहन है और इनका सबसे छोटा था। रिंकू का भाई संजय प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और उसका पिता राज मिस्त्री का काम करता है। लेकिन इन दोनों है कैंसर की बीमारी से पीड़ित है।

 

भिवानी पुलिस की मुंढाल चौंकी पुलिस ने मृतक के भाई संजय के बयान ( Rinku Dhanana Murder ) पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का रोहतक के पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया।

 

इस संबंध में जांच अधिकारी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव धनाना में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer