Narnaund Gurana sharab theka Aag aaropi girftar
Narnaund News : हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव गुराना के शराब ठेके में तेल चिड़कर आग लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि तीसरा आरोपित अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गांव गुराना में शराब ठेके में पट्रोल छिड़ककर आग लगाने मामले मे दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Narnaund police station के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस ने गांव गुराना के शराब ठेका में पट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले मामले मे दूसरे आरोपित गांव गुराना निवासी अंकित उर्फ भालू पुत्र राजबीर को गिरफ्तार किया गया है। थाना नारनौंद पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।
पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया कि आरोपी ने साथी के साथ मिलकर दिनांक 17 अगस्त 2025 को रात के समय करीब 10:35 पीएम पर गांव गुराना के शराब ठेके में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। Narnaund police ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ठेकेदार अमित पालवां की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।













