---Advertisement---

PM Narender Modi Rally Speech in Hisar : हिसार में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

PM Narendra Modi Rally Speech in Hisar: PM Modi targeted Congress in Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेना प्रमुख को गुंडा कहा, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे, हरियाणा में भी कांग्रेस का सरकार बनाने का गुब्बारा राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह फूटेगा

Haryana News Today : हरियाणा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिसार पहुंचे। यहां रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस का सरकार बनाने का गुब्बारा राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह फूटेगा। हिमाचल प्रदेश में भी इन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई।
मोदी ने बिना नाम लिए नूंह के फिरोजपुर झिरकां से कांग्रेस विधायक मामन खान की धमकी से जुड़े मामले का जिक्र किया। मोदी ने कहा- भारत में अगर सबसे बड़ा सांप्रदायिक दल कोई है तो वह कांग्रेस है।

कांग्रेस की सांप्रदायिकता की सजा हरियाणा भी भुगत रहा है। कांग्रेस के विधायक की धमकी सुनी होगी, कांग्रेस अगर जीती तो लोगों को घर छोडऩा होगा। सत्ता तो अभी मिली नहीं है, लेकिन ये जनता को भडक़ाने का काम कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस अर्बन नक्सलियों के चंगुल में फंसी हुई है। इनके नेता विदेश में जाकर भारत विरोधियों से मिलते हैं। पाकिस्तान इनकी नीतियों को पसंद क्यों करता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आज 28 सितंबर है, मैं आपको याद दिला दूं कि 28 सितंबर की रात को हमने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। कांग्रेस ने क्या किया, उन्होंने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। ये वही कांग्रेस है जिसने हमारे सेना प्रमुख को सडक़ का गुंडा कहा था। क्या हरियाणा की देशभक्त जनता ऐसी कांग्रेस को बर्दाश्त करेगी।

ये संकल्प पत्र नहीं, भगवान का रूप है : सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा- आपका जब भी हरियाणा का दौरा हुआ है। आपको भरपूर आशीर्वाद दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र जारी किया है। मैंने कहा था कि ये हमारे लिए ये संकल्प पत्र घोषणा पत्र नहीं है, ये हमारे लिए एक भगवान का रूप है। भगवान हमारी हरियाणा की जनता है। भाजपा का कोई भी संकल्प पत्र चाहे वह 2014 का है, 2019 का हो, एक भी ऐसा वादा नहीं है, जो पूरा न किया हो। कांग्रेस यहां वादे करती घूम रही है, आपने ठग देखे हैं, वह जगह बदलकर लोगों को ठगती रहती है। कांग्रेस ऐसे ही जगह जगह घूम रही है। हरियाणा के लोगों को अब समझ आ गया है।

कांग्रेस में सीएम फेस का ऐलान करने की हिम्मत नहीं : खट्टर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दो महीने से ही हमे ये संकेत मिल गए हैं। इसके संकेत हमे तब ही मिल गए, जब कांग्रेस ने दूसरे दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयारी की। ये उनकी कमजोरी को प्रदर्शित करता है। हमारे गृह मंत्री आए थे, वह कह गए थे नायब सैनी हमारे मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन कांग्रेस में यह हिम्मत नहीं है कि वह मुख्यमंत्री फेस का ऐलान कर सकें। अब तो वहां बापू-बेटा की सीएम को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। हमने बिना भेदभाव के ही विकास किया। इनके तरह ही नहीं, जो सरकार बनने से पहले ही अपना घर बनने की बात करने लगे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer