Verification: eefe237ed2c24d7f

Budana Murder case update: बुडाना मर्डर कांड में पुलिस के हाथ खाली, बुडाना धरने पर पहुंचे विधायक जस्सी पेटवाड़

0 minutes, 15 seconds Read

Police hands are empty in Budana murder case, and MLA Jassi Petwar reached Budana protest

Hansi News : हिसार जिले के नारनौंद बुडाना मर्डर मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सबूत नहीं लग पाए हैं। पुलिस की चार टीमें पहले ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। अब एसटीएफ की टीम को भी जांच के लिए लगा दिया है। ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर हलके के विधायक जस्सी पेटवाड़ भी समर्थन देने के लिए पहुंचे सरकार से हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की।

   गांव बुडाना में एक महिला कृष्णा की तेजदार हथियार से हत्या करके उसके शव को स्टेडियम के एक गड्ढे में फेंक दिया था। पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लग पाए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालने मैं जुटी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को सुलझाने के लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया हुआ है ताकि जल्द से जल्द आरोपितों का सुराग मिल सके। सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए डीजीपी की तरफ से एसटीएफ की एक टीम को और इस मामले की जांच में लगा दिया गया है।

एसटीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। खाप के प्रधान रतन मिलकपुर, किसान नेता सुरेश कोथ, संदीप भारती,अमित सिवाच, राजकुमार राखी ने बताया कि गांव में पूरी खाप द्वारा धरना दिया जा रहा हैं। पुलिस को कुछ समय दिया जा रहा है अगर पुलिस की जांच से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुई तो गांव की कमेटी और खाप की तरफ से बड़ा निर्णय लिया जाएगा। 

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि गांव में दो मर्डर हो चुके हैं। बड़ी दुखदाई घटना है। पुलिस अधीक्षक से बातचीत की गई है। जल्द से जल्द इस मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने का काम करें। अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से बातचीत करके और जांच टीमों को लगवाया जाएगा।

 

 

हिसार होटल के बाहर फायरिंग, फोन पर बोला एक घंटे में तुझे मार देंगे

Hisar Hotel के बाहर फायरिंग, फोन पर बोला एक घंटे में तुझे मार देंगे

Check out the 6 ways to get discounts on health insurance. If you have any further query please revert to this number.

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *