---Advertisement---

Jind Safidon Road Accident : जींद सफीदों रोड़ पर प्राईवेट बस डंपर से टकराई, बस में मची चीख पुकार, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Follow Us
Jind Safidon Road Accident : जींद सफीदों रोड़ पर प्राईवेट बस डंपर से टकराई, बस में मची चीख पुकार, एक दर्जन से ज्यादा घायल
---Advertisement---
private bus collided with dumper on Jind Safidon Road, there was lot of commotion in the bus

वीरवार की दोपहर को Jind Safidon Road Accident हो गया। जींद सफीदों रोड़ पर गांव बुढ़ा खेड़ा के नजदीक एक प्राइवेट बस ट्रक डंपर से जा टकराई। इस हादसे में करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ( Jind Safidon Road Bus Accident )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक जींद सफीदों मार्ग पर चलने वाली प्राईवेट बस वीरवार की दोपहर को सफीदों से चलकर जींद आ रही थी। बस जब गांव बुढ़ाखेड़ा के नजदीक पहुंची तो बस चालक ने आगे चल रहे ट्रक डंपर को ओवरटेक करना चाहा, लेकिन सामने से स्कूटी पर एक व्यक्ति और महिला को बचाने का प्रयास किया तो बस की टक्कर डंपर से हो गई। बस की टक्कर होते ही बस में चीख पुकार मच गई। ट्रक डंपर से टक्कर होने से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ( Jind Bus Accident News)

 

Jind Safidon Road Accident : जींद सफीदों रोड़ पर प्राईवेट बस डंपर से टकराई, बस में मची चीख पुकार, एक दर्जन से ज्यादा घायल

हादसा होता देख आसपास के लोग व राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और बस में सवार लोगों को निकालने में जुट गए। साथ ही हादसे की सूचना डाॅयल 112 पुलिस टीम व एंबुलेंस को दी। घायलों को उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्प्ताल भेजा गया। जहां पर करीब एक दर्जन लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया। वहीं बस के परिचालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जींद के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इस बस हादसे में चालक परिचालक सहित एक दर्जन के करीब बस में सवार लोग घायल हुए हैं। ( Latest Jind News in Hindi)

बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि बस चालक बस को लापरवाही और तेज स्पीड से चला रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। यात्रियों ने कहा कि मजबूरन उन्हें प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ता है, लेकिन इन बसों के चालकों की लापरवाही के कारण बैठने का मन नहीं करता। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं स्कूटी सवार दंपति सड़क के किरारे खाई में गिरकर घायल हो गए। ( Haryana Bus Accident News )

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer