---Advertisement---

Rohtak News : रोहतक में देह व्यापार का भंडाफोड़, दिल्ली बाइपास पर स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Rohtak News : रोहतक में देह व्यापार का भंडाफोड़, दिल्ली बाइपास पर स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड
---Advertisement---
Prostitution racket busted in Rohtak, police raid on spa centre on Delhi bypass

Rohtak News : हरियाणा के रोहतक के दिल्ली बाइपास स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस टीम ने रेड कर दो युवक व दो युवतियों को काबू किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से तीन युवतियों को मुक्त करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोहतक पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतक के दिल्ली बाइपास पर स्थित स्पा सेंटर में वैश्यावृति का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में छापेमार टीम का गठन किया। गठित की गई पुलिस टीम ने तुरंत कारवाई करते हुए शनिवार की देर शाम को इस कार्यवाही को अंजाम देने के लिए स्पा सेंटर पर छापेमारी कर वहां से दो युवक व दो युवतियों को काबू कर लिया। स्पा सेंटर में देह व्यापार करवाने के लिए लाई गई तीन लड़कियों को उनके चुंगल से मुक्त करवाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दो युवकों सहित चार को काबू कर स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। आपको बतातें चलें कि इन दिनों रोहतक पुलिस ही नहीं बल्कि हरियाणा पुलिस देह व्यापार करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है और इन पर तुरंत एक्शन लेने में देरी नहीं कर रही।

इस संबंध में रोहतक पुलिस के एएसपी वाईवीआर शशि शेखर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि दिल्ल बाईपास पर एक स्पा सेंटर पर देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई है। स्पा सेंटर से दो युवतियों सहित चार लोगों को काबू किया गया है। जबकि तीन लड़कियों को मुक्त करवाया गया है।

एएसपी ने बताया कि डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में अर्बन एस्टेट व महिला थाना से अलग अलग टीमें बनाई गई थी। टीमों की छापेमारी से पहले एक पुलिस कर्मी को सादे कपड़ों में बोगस ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया था और जैसे ही उसने ईशारा किया तो टीम ने वहां पर रेड कर दी और पूरी कारवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमों द्वारा अलग अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान पाया गया कि तीन लड़कियों से जबरदस्ती से गलत काम करवाया जा रहा था। पुलिस ने उन्हें उनके चुंगल से निकालकर रिहा कर दिया।

एएसपी शशि शेखर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना में मामला दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जिन लड़कियों से जबरदस्ती वैश्यावृति का धंधा करवाया जा रहा था उनके भी मजिस्ट्रेट के सामने ब्यान दर्ज करवाए गए हैं। भविष्य में भी पुलिस की नजर ऐसे गलत कार्य करने व करवाने वाले लोगों पर लगी रहेगी और कड़ी कारवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer