---Advertisement---

Sonipat News : HDFC Bank के सामने गार्ड को गोली मारकर 38 लाख लूटे

Follow Us
---Advertisement---

Sonipat News : 38 lakhs looted after shooting the guard in front of HDFC Bank

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज/सोनीपत: सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में स्थिते एचडीएफसी बैंक की शाखा के गेट पर कैश वैन के सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 38 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्होंने भाग रहे बदमाश पर गोली चलाई थी। जिसका छर्रा लगने से वह घायल हुआ था। ऐसे में पुलिस अस्पतालों में चिकित्सकों से भी संपर्क कर रही है। जिससे हमलावरों के बारे में सुराग लग सके। इसके लिए कुंडली थाना की दो टीमों के साथ ही सीआईए की तीन टीम गठित की गई है। गांव हजरतपुर हाल में कड़कड़डूमा दिल्ली निवासी पूर्णमल ने पुलिस को बताया है कि एलांज सर्विस कंपनी में काम करता है। वह शुक्रवार शाम भी कुंडली एचडीएफसी

बदमाशों पर चलाई थी गोली, लगा छर्रा

पूर्णमल का कहना है कि बदमाशों उसका पीछा कर उन्होंने गोली चलाई थी। जिसका छर्रा भी बदमाश को लगा है। जिसका पता लगने के बाद पुलिस अस्पतालों से भी किसी गोली लगने से घायल हुए युवक की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं घायल मुनेश्वर की हालत अभी स्थिर है। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। बैंक की शाखा में गए थे। उनके साथ दूसरे गार्ड यूपी के जिला मैनपुरी के गांव अंबरपुर पतरा के मुनेश्वर व एक अन्य कर्मी यूपी के सीतापुर के गांव महमूदाबाद निवासी रोहित भी थे। रोहित ही नकदी से भरा संदूक लेकर बैंक से बाहर आए थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश मुनेश्वर के पेट में गोली मारकर 38 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गनीमत रही कि बदमाश उस नकदी को नहीं लूट सके।

ये भी पढ़ें:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer