---Advertisement---

Student Attack With Knife : सोनीपत स्कूल में नौंवी के छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर – जानें पूरा मामला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Sonipat School Student attack with knife

Sonipat Latest News Today : सोनीपत जिले के सरकारी स्कूल में स्कूल में ही पढ़ने वाले एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू ( Student attack with knife ) मार दिया। चाकू लगते ही खून से लथपथ होकर छात्र जमीन पर गिर पड़ा और अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में ले जाएगा जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है कि आखिर स्कूल में क्या हुआ कि कक्षा में कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गढ़ी ब्राह्मण स्कूल की घटना 

मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव गढ़ी ब्राह्मण किसी सरकारी स्कूल में ककरोई रोड के रहने वाला 15 वर्षीय अमन 9 कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। अमन के साथ उसके अन्य सहपाठी भी स्कूल में आए हुए थे और हर रोज की तरह सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि इसी दौरान उसकी कक्षा में पढ़ने वाले आशीष और सौरभ की आपस में लड़ाई हो गई। जिस समय आशीष और सौरव के बीच लड़ाई हुई उसे समय क्लास में कोई अध्यापक नहीं बताया जा रहा। सभी छात्र दोनों की लड़ाई का मजा ले रहे थे लेकिन अमन दोनों को झगड़ते हुए नहीं देख पाया और वह बीच बचाव करने पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही अमन ने आशीष और सौरभ को अलग-अलग किया तो सौरव ने चाकू निकालकर अमन के पेट ( Student attack with knife ) में घोंप दिया। चाकू लगते ही अमन खून से लथपथ होकर क्लास रूम के फर्श पर गिर गया। अमन को चाकू मारने के बाद आरोपित छात्र सौरभ मौके से भाग गया। कक्षा में मौजूद अन्य छात्रों ने इसकी सूचना अध्यापकों को दी। अध्यापक तुरंत ही अमन को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी परिजनों को दी। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने अमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। ( Student attack with knife ) छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और जो अभी बोलने की स्थिति में नहीं है कि असल में क्लास में क्या हुआ था। पुलिस छात्र के हौंश में आने का इंतजार कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। स्कूल में छात्र पर हुए चाकू से हमले में स्कूल की सुरक्षा कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिरकार क्लास में छात्रों के बीच खूनी खेल चल रहा था और अध्यापक उस समय क्या कर रहे थे। इससे पहले हिसार जिले के गांव बास में एक प्राइवेट स्कूल में स्कूल संचालक की स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्रों ने सब कुमार का हत्या कर दी थी।

होटल में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, घर से भाग कर होटल में रुके,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Latest News Sonipat: सोनीपत में मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मौत के बाद बेटे ने बताई झगड़ें की पूरी बात

August 25, 2026

Sonipat News: सोनीपत पार्क में मिला 10वीं कक्षा के छात्र का शव; चार दिन पहले स्कूल गया, नहीं पहुंचा था घर

August 22, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026

Morning News in Hindi: सुबह की ताजा खबरें, रोजगार समाचार,देश प्रदेश की 15 बड़ी अपडेट

August 18, 2026

Sonipat News: सोनीपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, चिटाना गांव की बेटी ससुराल में प्रताड़ित

August 12, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer