---Advertisement---

नारनौंद क्षेत्र का किशोर नरवाना से लापता | Teen from Narnaund area missing from Narwana

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Teen from Narnaund area missing from Narwana

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : नारनौंद क्षेत्र के गांव का किशोर अज्ञात परिस्थितियों में नरवाना से लापता हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद भी जब किशोर का कोई सुराग नहीं लगा तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत नरवाना सिटी पुलिस थाने में दी। नरवाना सिटी थाना पुलिस ने किशोर की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नरवाना सिटी थाना पुलिस को शिकायत में हिसार जिले के गांव पुट्ठी सैमण निवासी रेणु ने बताया कि वह इन दोनों नरवाना के रामनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रही है। उसने बताया कि 23 अक्टूबर को वह अस्पताल में गई हुई थी और घर पर उसका 16 वर्षीय बेटा भारत था। लेकिन जब वह अस्पताल से वापस घर आए तो उसका बेटा भारत घर पर नहीं मिला।

उन्होंने आसपास के एरिया में अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने अपनी तमाम रिश्तेदारियां और जान पहचान की जगह पर भी अपने बेटे की तलाश की लेकिन वहां से भी उसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। नरवाना सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer