---Advertisement---

Kaithal Gurdayal Murder Case की गुत्थी सुलझी, सड़क हादसे में नहीं, गुरदयाल की हुई थी हत्या, दो गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

The mystery of Gurdayal murder case is solved, Gurdayal was not killed in road accident

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बेटी के प्रेमी ने सीवन गोहरां रोड़ पर दोस्त के साथ मिलकर गला दबाकर की गुरदयाल की हत्या

कैथल जिले में सड़क किनारे मिले व्यक्ति की मौत किसी रोड एक्सीडेंट में नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस जांच के दौरान उसे तथ्य ऐसे सामने आए जिससे लगा कि गुरदयाल की मौत रोड एक्सीडेंट में नहीं है बल्कि उसका मर्डर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक आरोपित मृतक की बेटी का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि दूसरे को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक कैथल जिले के गांव का रहने वाला गुरदयाल 25 मई की शाम को खेत में घूमने के लिए गया था। लेकिन देर रात तक भी गुरदयाल अपने घर नहीं आया और अगले दिन उसका शव सीवन गोहरां रोड़ पर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और सबको लग रहा था कि गुरदयाल की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हो गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवरकर सबको उनके परिजनों के हवाले कर दिया था।

जब गुरदयाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आए तो कुछ तो खाने वाले रहस्य उजागर हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुरुदेव की मौत रोड एक्सीडेंट में लगी चोटों से नहीं होकर बल्कि गला दबाकर बताई गई। पुलिस जांच अधिकारी ने कैथल पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से इस बारे में गहन विचार-विमर्श किया। इसके बाद कैथल पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए इस केस की जांच स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ को दी।

एसआई रमेश चंद्र और एसआई मुकेश कुमार की टीम ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो एक के बाद एक इस मामले के तार जुड़ते गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पहले यह तय किया कि क्या गुरदयाल की मौत वाक्य में सड़क हादसा है या उसकी हत्या की गई है। जब पुलिस को पूरा यकीन हो गया कि गुरदयाल की हत्या की गई है पुलिस ने इस मामले में हत्या के एंगल को देखते हुए पूछताछ करने शुरू कर दी।

पुलिस ने शक के आधार पर कैथल जिले के गांव सीवन से रजत उर्फ गोलू और चंद्रभान उर्फ चंदू को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की लेकिन शुरुआत में दोनों मना करते रहे। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो दोनों ने गुरदयाल की हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित रजत उर्फ एफ गोलू ने खुलासा करते हुए बताया कि उसका मृतक गुरदयाल की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और गुरदयाल उनके रिश्ते को लेकर अड़चन पैदा कर रहा था।

 

25 तारीख की शाम को जब मृतक गुरदयाल खेतों में गया हुआ था तो वह और उसका दोस्त चंद्रभान उर्फ चंदू खेत में बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाकर गोहरां रोड़ पर ले गए। जहां पर परने से उसका गला दबाकर हत्या कर शव को सड़क किनारे छोड़ दिया। ताकि मामला रोड़ एक्सीडेंट का लगे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से चंद्रभान उर्फ चंदू को जेल भेज दिया वहीं रजत उर्फ गोलू को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले की भी गहनता से जांच करने में लगी हुई है कि इस वारदात के पीछे क्या मृतक की बेटी का भी हाथ है या उसके प्रेमी ने ही साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer