---Advertisement---

कलानौर में दो बाइकों की टक्कर, काहौनार-निगाना रोड़ पर हादसा, एक की मौत, तीन घायल

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Two bikes collide in Kalanaur, accident on Kahaunar-Nigana road, one dead, three injured – Haryana News Todaykalanaur Rohtak news : रोहतक जिले के कलानौर कस्बे के काहौनार-निगाना रोड़ पर दो बाइकों की टक्कर होने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। कलानौर के पास हुए इस हादसे में एक बाइक सूअर की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।पुलिस को दी शिकायत में करण पुत्र बीरबल गाँव काहनौर का रहने वाला हुँ हम चार भाई व एक बहन है सबसे बडा मै फिर गोविन्द उसके बाद नदकिशोर सबसे छोटा नविन व एक छोटी बहन है मै गोविन्द व नविन शादी शुदा है गोविन्द के पास 2 लकडे है औऱ महेनत मजदुरी का काम करता था। मेरा भाई गोविन्द कल दिनाँक 09/09/24 को समय करीब 06.30 pm पर अपनी मोटरसाईकिल पर A/F पर आरती पुत्री पालु गाँव काहनौर को पीछे बिठाकर निगाना से गाव काहनौर कि तरफ आ रहे थे जब वे भारती के खेत के नजदीक पहुंचे तो गाँव काहनौर कि तरफ से एक मोटरसाईकिल चालक अपनी मोटरसाईकिल को तेज रफतार व लापहरवाही से चलाता हुआ आया औऱ अपनी मोटरसाईकिल से सिधी टक्कर मेरे भाई गोविन्द कि मोटरसाईकिलन में मार दी। मैं अपने भाई के पीछे -2 अपनी मोटरसाईकिल से आ रहा था मैने अपनी मोटरसाईकिल रोक कर उसकी मोटरसाकिल का नम्बर देखा तो HR 77C-7280 मिला औऱ इस एक्सिडैन्ट मे मेरे भाई गोविन्द व आरती को काफी चोटे लगी औऱ मै अपने भाई गोविन्द व आरती दोनों व एक्सिडैन्ट करने वाले अन्जान दो व्याक्तियो जो एक चालक था व एक उसके पीछे बैठा हुआ था को भी एम्बुलेन्स कि साहायता से ईलाज के लिए CHC कहानौर ले गया । जहां पर डाक्टरों ने मेरे भाई गोविन्द को मृत घोषित कर दिया व आरती औऱ एक्सिडैन्ट करने वाले दो अन्जान व्यक्तियो को PGIMS रोहतक रैफर कर दिया। मेरे भाई की मौत मोटरसाईकिन नम्बर HR 77C-7280 के चालक नाम पता ना मालुम कि लापरवाही के कारण एक्सिडैन्ट मै लगी चोटो से हुई है।कलानौर थाना पुलिस ने मृतक के भाई करण के बयान पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer