---Advertisement---

Tohana News: 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो काबू, पंजाब के नशा तस्कर टोहाना पुलिस के शिकंजे में

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Two smugglers arrested with 68.63 grams of heroin in tohana News

Tohana News: टोहाना में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद होने से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हेरोइन चिट्टा सहित दो नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों नशा तस्कर पंजाब के रहने वाले हैं और नशा तस्करी करने के लिए टोहाना आए थे।

City Police Station टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रणदीप सिंह उर्फ राणा पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव मनियाना, तहसील मूनक, जिला संगरूर (पंजाब) और रणजीत सिंह उर्फ जीती पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव कोरियां, थाना दिड़बा, जिला संगरूर (पंजाब) को 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित काबू किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


       थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान चंडीगढ़ रोड टोहाना से मनियाना रोड पर नजदीक वर्धमान राइस मिल के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई, जिसमें सवार दोनों युवकों को काबू किया गया।


      नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी रणजीत सिंह उर्फ जीती के कब्जे से 68.63 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की।


       इस संबंध में मुकदमा संख्या 201, दिनांक 10.07.2026, धारा 21B, 61 व 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर टोहाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer