---Advertisement---

Uchana News : उचाना में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 5 महीने पहले हुई पत्नी की मौत

Follow Us
Barwala Accident : बरवाला एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत, बस की टक्कर से हादसा
---Advertisement---
 Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle in Uchana

Uchana News : जींद जिले के उचाना में पालवां करसिंधू रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई की शिकायत पर कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव करसिंधू पालवां रोड़ पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए उचाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात करीब सवा 11 बजे मृतक के फोन पर उसकी मां का फोन आया तो हादसे का पता चला।

हादसे की सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। वहीं अस्पताल में मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस को दिए ब्यान में दलशेर ने बताया कि वो छोटूराम कॉलोनी उचाना मंडी का रहने वाला है। उसका 35 वर्षीय भाई सोनू शादी शुदा था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की मौत करीब पांच महीने पहले ही हो चुकी है। वो अपने दोनों बच्चों का पालन पौषण मेहनत मजदूरी करके कर रहा था। सोनू 18 अप्रैल को किसी काम से करसिंधू गांव गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

उसकी मां ने रात करीब 11 बजकर 17 मिनट पर फोन किया तो पता चला कि उसके भाई का करसिंधू पालवां रोड़ पर स्थित वर्धमान कोटन मिल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारकर एक्सीडेंट किया है। उसे उपचार के लिए राहगीरों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। जब वो अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दलशेर की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer