---Advertisement---

जींद बाइपास सड़क हादसे में महिला की मौत, पिंडारा स्नान करने जा रहे थे दंपति

Follow Us
जींद बाइपास सड़क हादसे में महिला की मौत, पिंडारा स्नान करने जा रहे थे दंपति
---Advertisement---
Woman dies in Jind bypass road accident, couple was going to Pindara for bathing

जींद जिले के गांव नगूरा से एक दंपति अमावस्या पर स्नान करने पिंडारा तीर्थ जा रहे थे कि ( Jind bypass road accident ) पर एक्सीडेंट हो गया। बुजुर्ग दंपति की विक्की को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के पति के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव नगूरा निवासी सुरजन अपनी पत्नी के साथ विक्की पर सवार होकर पिंडारा तीर्थ में अमावस्या पर स्नान करने के लिए जा रहा था। सुरजन ने बताया कि जब वो दोनों जींद बाइपास पर हैबतपुर फ्लाइओवर के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी विक्की को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वो दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुरजन ने बताया कि राहगीरों ने उन दोनों को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसकी पत्नी अंगूरी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी हालत को देखते हुए उसे दाखिल कर लिया। हादसे की सूचना मिलते ही जींद सिविल लाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कारवाई शुरू कर दी। मृतका तीन बच्चों की मां थी और तीनों ही शादीशुदा हैं। उसके दोनों बेटे दिल्ली के नजफगढ़ में रहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer