---Advertisement---

Kaithal Road Accident में युवक की मौत, दूसरा PGI रेफर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

young man died in Kaithal Road Accident

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : कैथल के खनौरी रोड बाइपास पर कैंटर और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। Kaithal road accident में एक युवक की मौत हो गई, जबकि घायल दूसरे युवक को पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया है। गांव चौशाला निवासी कुलबीर सिंह की शिकायत पर सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि 17 अक्टूबर को उसका भतीजा अनमोल गांव से बाइक पर कैथल स्थित एनआइआइएलएम यूनिवर्सिटी के लिए चला था। वह भी किसी काम से अपनी अलग बाइक पर कैथल आ रहा था। अनमोल ने गांव चंदाना से 34 वर्षीय कपिल को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया था। सुबह करीब दस बजे चंदाना रोड नजदीक खनौरी रोड बाइपास पर एक कैंटर चालक ने उसके भतीजे अनमोल की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट लगी थी और वे दोनों बेहोश हो गए। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया था। वह दोनों को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। डाक्टरों ने दोनों को पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया था। रोहतक पहुंचे तो डाक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। उसके भतीजे का इलाज पीजीआइ में चल रहा है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में कलायत निवासी सुदीप की शिकायत पर कलायत थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे उसके 67 वर्षीय पिता रविंद्र शर्मा दूध लाने के लिए बाइक पर घर से निकले थे। रास्ते में एक ट्रक चालक ने सड़क पर खड़े बिजली के खंभे तो टक्कर मार दी थी। वह खंभा उसके पिता के ऊपर गिर गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डाक्टरों ने उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। अब पीजीआइ में ही उनका इलाज चल रहा है। कलायत थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआइ मंजीत को सौंप दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer