---Advertisement---

काला खेरमपुरिया की गैंग से जुड़ चुके थे हिसार व जींद जिले के युवा, पुलिस ने की सूची तैयार

Follow Us
---Advertisement---

Youths of Hisar and Jind districts had joined Kala Kherampuria’s gang, police prepared list

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हिसारः आटो मार्केट हिसार में भीम आटो मोबाइल संचालक किट्टू बसंल से रंगदारी मांगने के मामले में काला खैरमपुर को पुलिस ने रविवार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सूत्रों की मानें तो काला ने एसटीएफ के सामने पूछताछ में कई राजफाश किए हैं। काला ने अपनी गैंग को सक्रिय रखने के लिए हिसार के गांव सिसवाल और खारिया गांव के युवाओं को अपने साथ जोड़ चुका था। एसटीएफ ने जींद के गांव आसन निवासी सुरजीत को देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुरजीत गिरोह के जुड़े बदमाशों के पास हथियार सप्लाई करता था। आरोपित ने काला से संपर्क थे। उसी के आधार पर गैंग के बदमाशों को जहां भी हथियारों की जरूरत होती तो वो सप्लाई करता था। 

वहीं, सूत्रों की मानें तो जींद के कई युवा काला के संपर्क में आ चुके थे। जो गैंग के लिए काम करते थे। एसटीएफ की टीम गैंग के कई अन्य शूटरों की तलाश में जींद समेत अन्य जगह पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अब तक काला को दो बार पहले आठ दिन के रिमांड पर ले चुकी है। छह दिन के रिमांड पर महेंद्रा पिकअप पर फायरिंग कर पर्ची फेंकने और दो दिन के रिमांड पर बजरंग गर्ग को रंगदारी मामले में धमकी देने के मामले में ले चुकी है।

एसटीएफ ने गैंग से जुड़े लोगों की सूची की तैयार

सूत्रों की मानें तो गैंग से जुड़े काफी युवाओं की पुलिस सूची तैयार कर चुकी है। उसी के आधार पर हिसार समेत अन्य जिलों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीमें कड़ी से कड़ी जोड़ काला के नेटवर्क को तोड़ने में लगी हुई है। ताकि काला के सलाखों के पीछे पहुंचने के साथ ही गैंग पूरी तरह से खत्म हो जाए।

यह था पूरा मामला

24 जून को आटो मार्केट इनेलो नेता रामभगत गुप्ता के बेटे संजय गुप्ता के महिंद्रा शोरूम पर बाइक पर सवार होकर आए तीन 40 राउंड फायर कर पांच करोड़ की रंगदारी की पर्ची फेंकी थी। पर्ची में काला खैरमपुर, हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया समेत अन्य के नाम लिखे हुए थे।25 जून को बदमाशों ने दो कारोबारियों ने वाट्सएप पर आडियो मैसेज भेजकर चार करोड़ की रंगदारी मांगी थी।

YouTube Video
हरियाणा मांगें हिसाब: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा जजपा पर साधा निशाना | बेवड़े ने नेता के छुटाए पसीने, बेबड़े की बात सुनकर भीड़ ने कहा ठीक बोल रहा है, मंच पर खड़े स्थानीय नेताओं में बैचेनी 
ये खास खबर पढ़ें : –
Haryana News: किसान व मजदूर संगठनों व खाप प्रतिनिधियों का ऐलान | Announcement of farmer and labor organizations and khap representatives

सिंचाई विभाग हिसार के कर्मचारियों पर कुल्हाड़ी से हमला, नहरी पानी की चोरी रोकने पर किया हमला,

हांसी जल्द बनेगा प्रदेश का 23 वां जिला, हांसी को जिला बनाने का रास्ता साफ, सीएम से मिलकर हांसी में शामिल होने का ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,
गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा के गुरु MSG की संगत की अनौखी पहल
हरियाणा मांगें हिसाब यात्रा में जेब काटने के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया
हरियाणा को खुशहाली के रास्ते पर लेकर जाएंगी अरविंद केजरीवाल की गारंटी : उमेश शर्मा,

नरवाना में युवक की मौत के मामले में महिला गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer