---Advertisement---

जींद में सिलेंण्डर ब्लास्ट, एक व्यक्ति की टांगें उड़ी, हालत नाजूक ! Cylinder blast in Jind, one person’s legs blown off

Follow Us
---Advertisement---

Cylinder blast in Jind, one person’s legs blown off

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज/जींद: जींद जिले के सफीदों में एसी व फ्रीज रिपेयरिंग की दुकान में मंगलवार की दोपहर को एसी में गैस भरने वाले गैस सिलेंण्डर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की टांगें उड़ गई।  गंभीर हालत के चलते व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास  के क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक सफीदों के महात्मा गांधी रोड़ पर चाय बनाने वाला दुकानदार सुभाष सैनी चाय देने के लिए एसी व फ्रीज रिपेयरिंग की दुकान श्रीराम सर्विस सेंटर पर गया था। उस समय दुकान का मालिक चाय बोलकर किसी काम से  बाहर चला गया था। जब सुभाष सैनी चाय दुकान में रखकर वापस अपनी दुकान पर जाने लगा तो वहां पर एसी में भरने वाली गैस सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया और जोरदार धमाका हुआ। 

सिलेंडर में ब्लास्ट होते ही उसके अंदर की गैस का प्रेशर इतना जबरदस्त था कि गैस के प्रेशर से सुभाष सैनी की दोनों टांगों की हड्डियों को बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गंभीर हालत में सुभाष सैनी खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत ही उसको अस्पताल पहुंचाया।  जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। 

खबरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और शेयर करें 

11 June 2024 | अब तक की बड़ी ख़बरें | Top 20 News | Breaking news | Latest news i…

आसपास के लोगों ने बताया कि गैस के प्रेशर से सुभाष की टांगों से मास व चमड़ी  के साथ साथ  हड्डियां इतनी डिमेज  हो गई थी कि हड्डियां टूटने की वजह से वो काफी  क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष सैनी चाय की दुकान से ही अपने परिवार का पालन पौषण कर रहा था  और परिवार में कमाने वाला  एक ही सदस्य था  और अब वो भी जिंदगी और मौत की  जंग लड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : –
भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह की आडियो वायरल, बोले-अभिमन्यु कुलदीप, रणधीर पनिहार व बराला ने कर दिया नास
सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को दिए 31 अगस्त तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश, टेंडर प्रक्रिया होगी अब मात्र 7 दिन,
क्रिप्टो करंसी दिलवाने का लालच देकर ठगे 5 लाख 77 हजार, लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जींद सफीदों रोड़ पर हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शव की नहीं हुई पहचान,
उकलाना में हादसा, नई अनाज मंडी सुरेवाला के पास ट्रक के कुचलने से एक की मौत
सिसाय गांव में बाप बेटे पर टैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास, मामला दर्ज,
हिसार के आदमपुर में हादसा : ट्रैक्टर-ट्राली के टायर के नीचे आने से बाइक सवार भाभी की मौत, देवर घायल, ,
नारनौंद क्षेत्र के गांव में पाईप लाइन काटने को लेकर दो पक्षों  में विवाद, पांच घायल, एक दर्जन से अधिक पर मामला दर्ज,
उकलाना में ढाबा संचालक की गाड़ी में टक्कर मारकर किया लाठी डंडों से हमला,
Haryana News WhatsApp channel link
सुन्दर नगर प्रबंधक कमेटी ने बैठक में उठी अनेक मांगें, जल्द होंगे ये कार्य, इनकी बढ़ सकती है परेशानी,
जेईई एडवांस्ड 2024 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज हिसार के छात्रों ने किया कमाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer