---Advertisement---

पार्षदों का आरोप : कागजों में गली और नाली बनाई, धरातल पर नहीं लगी कोई ईंट, 15 लाख रुपये की पेमेंट भी ले गया ठेकेदार

Follow Us
---Advertisement---

 Councillors allegation: Street and drain were made on paper, no brick was laid on the ground, contractor also took the payment of Rs 15 lakh

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ठेकेदार और अधिकारियों पर लगाया मिली भगत का आरोप 

पार्षदों ने लगाया आरोप : प्रशासन व ठेकेदार ने करवाया कागजों में निर्माण।

हरियाणा न्यूज टूडे, भूना : कंबोज मोहल्ला के वार्ड नंबर 2 मोची रोड पर नगरपालिका अधिकारियों से मिलीभगत कर ठेकेदार ने इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली बनाने के नाम पर गली का कागजों में ही निर्माण कर बना दिया। हैरानी जनक पहलू यह है कि गली के टेंडर में निर्धारित 15 लाख रुपये का भुगतान भी नगरपालिका के अधिकारियों ने हाथों-हाथ कर दिया। हकीकत में मौके पर जिस गली का टेंडर लगाकर इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली बनाया जाना प्रस्तावित था, उसका निर्माण हुआ ही नहीं है। इससे गली वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। वार्ड नंबर 2 के पार्षद रोहताश जांगड़ा व वार्ड नंबर 9 के पार्षद सुशील सोनी, नपा के पूर्व वाइस चेयरमैन अनिल नड्ढा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश कंबोज आदि ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री व एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला तथा डीसी फतेहाबाद को शिकायत देकर मामले में सिम्मलित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

 शिकायतकर्ता पार्षदों का आरोप है कि मोची रोड से पवन के घर से होते हुए दीवान चंद और नरेंद्र कंबोज के घर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स गली और नाली बनाने 2022 में नगरपालिका द्वारा टेंडर लगाया गया था। परंतु दो साल बीत जाने के बाद भी उसको नहीं बनाया जा सका। उन्होंने कहा कि गली का निर्माण कराने के लिए के घर के चक्कर काटते रहे। लेकिन पार्षदों का कहना कि अधिकारियों ने उन्हें गुमराह किया और बार-बार बताया गया कि गली का टेंडर हो चुका है और जल्द ही गली का निर्माण हो जाएगा। टेंडर होने के बावजूद भी गली को नहीं बनाया जा सका। 

वार्ड के पार्षद रोहताश जांगड़ा व सुशील सोनी ने कहा कि उन्हें करीब 3 महीने पहले नगर पालिका के रिकॉर्ड में देखा तो उपरोक्त गली बन चुकी है और उसकी 15 लाख के करीब पेमेंट का भुगतान भी करीब 1 वर्ष पहले संबंधित ठेकेदार को किया जा चुका है। 

शिकायतकर्ता पार्षदों ने जब नगर पालिका के अधिकारियों से इसको लेकर सवाल जवाब किए तो वह चुप्पी साध गए। पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका भूना के रिकॉर्ड में अधिकारियों ने 2022 को मोची रोड से पवन व दीवान चंद तथा नरेंद्र कंबोज के घर तक गली का टेंडर लगाया था और इसका वर्क आर्डर ठेकेदार को दे दिया गया था। जिसमें 15 लाख रुपये के टेंडर में इंटरलॉकिंग टाइल्स गली और नाली बनाने का निर्माण किया जाना था। परंतु ठेकेदार ने नप अधिकारियों से मिलीभगत कर उसे कागजों में ही बना दिया गया। यही नहीं उनकी पेमेंट ठेकेदार नेले ली।

सीएम से लेकर डीसी तक की भ्रष्टाचार की शिकायत

पूर्व वाइस चेयरमैन अनिल नढ्ढा व पार्षद रोहताश जांगडा, सुशील सोनी ने कहा कि नगरपालिका में गली के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री, एंटी करप्शन ब्यूरो, गृह मंत्री, जिला उपायुक्त, डीएमसी तथा एसडीएम को कर दी गई है। परंतु अभी तक उन शिकायतों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गली का टेंडर भी 15 लाख रूपये का लगा दिया गया था। जोकि जनता द्वारा दिये गये टैक्स को फिजूलखर्ची में उडाया जा रहा है। 

इस बारे में नगर पालिका के सचिव नवीन पांडे ने कहा कि गलियों का निर्माण कार्य टेक्निकल विभाग के अधिकार क्षेत्र में है और इसकी जानकारी एमई व जेई ही दे सकते हैं। लेकिन इस संबंध में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता अरु ण कुमार ने बताया कि गली का निर्माण कार्य करीब एक वर्ष पहले हुआ है। परंतु वह हाल ही में भूना आए हैं। गली के रिकॉर्ड को देखकर ही बता पाएंगे।

मेरे पास फिलहाल कोई ऐसी शिकायत नहीं आई :

 डीएमसी नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने इस संबंध में बताया कि नगर पालिका भूना के अंतर्गत कंबोज मोहल्ला में मोची रोड से पवन व दीवान चंद और नरेंद्र कंबोज के घर तक गली का निर्माण मात्ल कागजों में ही हुआ है, ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 
Hisar News Today : हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में बवाल : किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए भाजपा प्रत्याशी, भाषण को बीच में छोड़क़र निकले भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह
हरियाणा कांग्रेस में फिर सामने आई गुटबाजी : हिसार में कांग्रेस नेता ने जेपी पर लगाया आरोप , 
Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र में सीएम फ्लाईंग की छापेमारी
Accident in Hisarराज्य मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि के रिश्तेदार की गाड़ी का एक्सीडेंट : नारनौंद क्षेत्र में माढ़ा व गामड़ा गांव में हैं दंपति अध्यापक 
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 5 व 10 को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ, किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें Barwala News Today , Jind News Today,  Haryana biggest bank robbery  ,
Hansi News Today

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer