---Advertisement---

बंद फाटक क्रास करना बाइक सवार दो युवकों को पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

Follow Us
---Advertisement---

Crossing closed gate proved costly for two bike riders died after being hit by train 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंद रेलवे फाटक के बावजूद दोनों रेलवे लाइन क्रॉस करने का कर रहे थे प्रयास

फाटक बंद होने के बावजूद बाइक निकालते हुए। ( फाइल फोटो)

हरियाणा न्यूज टूडे/जींद :  नरवाना स्थित धरौदी रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे बाइक सवार दो युवक ट्चरेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों की पहचान गांव लोहचब निवासी अमन और संगरुर के नांगल निवासी मनप्रीत के रूप में हुई है। वीरवार को रेलवे पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। रेलवे की तरफ से 279-304 ए के तहत मामला स दर्ज किया गया है। क्योंकि दोनों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए रेलवे फाटक को क्रास करने की कोशिश कर रहे थे।

 गांव लोहचब निवासी अमन और संगरुर जिले के नांगल निवासी मनप्रीत बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे। रेलगाड़ी आने के समय को देखते हुए धरौदी रेलवे फाटक को बंद किया गया था। तभी दोनों ने रेलवे फाटक के नीचे से बाइक क्रॉस करने की कोशिश की। इसी बीच ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां अमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनप्रीत की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों ही अविवाहित थे।

रेलवे थाना के जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि फाटक बंद होने के बावजूद दोनों ने बाइक क्रॉस करने का प्रयास किया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया गया है।

खबरें भी पढ़ें:-

कांग्रेस की सरकार में कौन बनेगा प्रधानमंत्री? गोदी भक्त और पत्रकार में छिड़ी बहस

 तीहरे हत्याकांड से दहला सोनीपत जिले का गांव बिंदरौली,

रादौर में हादसा : ट्राले ने बाइक सवार को रौंदा, मौत,

लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर बनेगा डेरा सच्चा सौदा सिरसा , क्या डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी बदलेंगें चुनावी माहौल ? ,

हिसार राजगढ़ रोड़ पर आजाद नगर में हादसा : थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर,

 हरियाणा रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, बस चालक की मौत,

राहुल गांधी का ताजा भाषण सुनने के लिए क्लिक करें,

हिसार कॉलेज पढ़ने आई छात्रा, कंप्यूटर सीखने गई छात्रा सहित चार लापता, छात्रा के परिजन सुबह-सुबह पहुंचे पुलिस थाने ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer