---Advertisement---

हिसार का दंगल: जनता के मुद्दों पर कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश से तीखे सवाल

Follow Us
---Advertisement---

 Hisar Dangal: Sharp questions to Congress candidate Jaiprakash on public issues

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुद्दे जनता के सवाल हमारे।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार लोकसभा चुनाव की ताजा खबर : लोकसभा चुनाव का अधिवेशन के बाद वैसे ही तो पूरे देश के हर सीट पर चुनाव दिलचस्प बना हुआ है किसी उम्मीदवार को कोई समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार जनता का मूड क्या होगा। बात करेंगे हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी से जो कि अपनी जीत को सुनिश्चित बता रहे हैं। यह तो आने वाले 4 जून को ही पता चल पाएगा कि आखिरकार इस सीट पर कौन जीता है और कौन हारता है। लेकिन इन दिनों चुनाव प्रचार में हर पार्टी के प्रत्याशी जोर-जोर से लगे हुए हैं। एक दूसरे पर आप प्रत्यारोपण की झड़ी लगाए हुए हैं। इस खास बातचीत में हम जनता के मुद्दों के साथ-साथ उनसे बातचीत करेंगे कि आखिरकार उनका नामांकन पत्र रद्द करने की कोशिश करने पीछे क्या कारण था। क्या कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार को देखकर भाजपा बौखलाई हुई है और इसलिए उनका नामांकन पत्र रद्द करवाना चाहती थी या कोई और कारण है। पूरा इंटरव्यू पढ़े :-

दोस्तों नमस्कार आज हम जनता की अदालत में बात करते हैं हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी से, बातचीत शुरू करें उससे पहले चैनल को सब्सक्राइब करें और शेयर करें

हरियाणा न्यूज टूडे की खास पेशकश, जनता के मुद्दे, जनता के सवाल सुनील कोहाड़ के साथ। 

सवालः चर्चाएं हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अबकी बार आपको टिकट दिलवाने में काफी मदद की। क्या नतीजे देखते हैं आप?

जवाब : देखिए, भूपेंद्र हुड्डा हमारे सबके नेता हैं। उन्होंने हमें जो काम दिया है जो जिम्मेदारी दी है उसे देखते हुए हजारों लाखों की संख्या में कार्यकर्ता काम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने हाईकमान को यही कहा था कि मैरिट के आधार पर टिकट दो। यही कारण है कि इस चुनाव में हरियाणा की 11 की 11 सीटें कांग्रेस और इंडिया गठबंधन जीतेगा। 10 लोकसभा की और 1 करनाल विधानसभा का उपचुनाव भी हम जीतेंगे।

सवालः हिसार लोकसभा सीट को लेकर, यहां के लोगों को लेकर आपका विजन क्या है? अगर आप यहां से सांसद बने तो संसद में कौन से मुद्दे उठाएंगे?

जवाबः जहां भारतीय जनता पार्टी की देश और प्रदेश की सरकार 10 साल में विफल हो गई। मैं सबसे पहले काम करूंगा कि यहां के किसानों को मैं महीने में 15 दिन पानी दिलवाऊंगा। जैसे ही हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है, हुड्डा साहिब के हाथ में कलम आती है तो हम बुढेडा हैड से 1 हजार क्यूसिक पानी रोजाना किसानों को देंगे। यहां के लोग यह बात सही कह रहे हैं कि पानी की कमी है। पीएम मोदी ने तो ये कहा था कि हम किसानों की आमदनी दोगुनी कर देंगे लेकिन आज किस की माली हालत इतनी कमजोर हो चुकी है किसान को रोटी भी नमक के साथ खानी पड़ रही है। महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दूसरी बात है रोजगार की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जब सरकार थी तो उन्होंने बहुत लोगों को रोजगार दिया था, और भी मैरिट पर लेकिन मोदी की गारंटी थोथी निकली। हम नरेगा की प्रतिदिन की दिहाड़ी + बढ़ाएंगे। साल में जो 100 दिन मिलती है उसे ज्यादा करवाने का काम करेंगे।

सवाल: भारतीय जनता पार्टी 400 पार का नारा दे रही है और कह रही है कि किसानों के लिए जितने कम भाजपा सरकार में हुए उतने कभी नहीं हुए। इस तर्क को किस तरीके से देखते हैं आप?

जवाबः भाजपा वालों ने जो बुरा कर्म किया वह कभी नहीं हुआ। 730 किसानों को मौत के घाट उतारने का काम भाजपा ने किया। भाजपा उम्मीदवार के अगर हाथ खोलकर देखेंगे, तो उन किसानों के खून के धब्बे आपको देखने को मिलेंगे। किसान का सत्यानाश का करने का काम भाजपा सरकार ने किया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कपड़े उतार कर सड़कों पर फिरते थे कि हमारी सरकार आएगी स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट को लागू करेगी तो फिर उनकी सरकार आई एक दिन मैंने विधानसभा में कहा कि आप अब तो कृषि मंत्री हैं अब क्या आपको सांप सूंघ गया है। वह कहते हैं न हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और। हमारे साथ ठगी हुई, अबकी बार बीजेपी को नजदीक नहीं लगने देंगे। चाहे ये कुछ भी कर लें।

सवालः भाजपा के उम्मीदवार चौधरी देवीलाल के परिवार से हैं। उनकी लंबी विरासत है। उनसे आपका मुकाबला है, कैसे देखते हैं?

जवाब: देखिए चौधरी देवीलाल, चौधरी देवीलाल थे, महापुरुष थे। अगर महापुरुष के घर में कोई भी पैदा हो जाए तो हम उसे उनकी तरह का नहीं मानेंगे। रणजीत सिंह की अकेले उत्तराधिकारी की लड़ाई नहीं है। अजय सिंह कहते हैं मैं उत्तराधिकारी हूं, अभय कहे मैं, सुनैना कहती हैं मैं, दुष्यंत कहे मैं, दिग्विजय कहे मैं, इन्होंने तो चौधरी देवीलाल की मेहनत को, सम्मान को और कद को बदनाम कर दिया। उन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे, उन्होंने कभी झूठ नहीं बोला, उपचुनाव में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा था कि मैं ढाणीयों में बिजली के कनैक्शन दूंगा, एक कनैक्शन भी नहीं जोड़ा। यानी कि झूठ की राजनीति करने का काम रणजीत सिंह कर रहे हैं। चौधरी देवीलाल का नाम ये बदनाम कर रहे हैं।

सवाल मुकाबला किसके साथ मानते हैं आप? 

जवाबः मुकाबला किसी के साथ नहीं है, थोड़ा बहुत भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भाजपा उम्मीदवार के साथ नहीं।

सवाल आप यहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। आम आदमी पार्टी आपकी कितनी मदद कर रही है, और कितना फायदा मिलेगा?

जवाब अकेले आम आदमी पार्टी का नहीं, सीपीएम सीपीआई का भी साथ हमें यहां मिला हुआ है। बहुत बड़ी मदद है, एक और एक ग्यारह होते हैं। भाजपा के एक और एक दो होते हैं। जो भाजपा कहती थी कि हमारा काडर है, आप रणजीत सिंह के कार्यक्रम जाकर देख लो 5-5 लोग भी उधार मांग कर लाते हैं।

सवाल ओल्ड पैंशन बंद कर दी गई थी, इस पर आप क्या कहेंगे?

जवाब ओल्ड पैंशन स्कीम को लेकर हमारे इंडिया गठबंधन ने एक कमेटी बनाई है। राहुल गांधी ने कहा था कि ओल्ड पैशन स्कीम लागू करेंगे, वहीं हरियाणा प्रदेश में ओल्ड पैंशन स्कीम लागू होगी। हमारे नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली में लाखों कर्मचारियों के बीच यह आश्वस्त करके गए थे कि ओपीएस लागू होगी। आज मैं भीआपके माध्यम से कर्मचारियों को यह आश्वत करना चाहता हूं कि अगर ओल्डपैंशन स्कीम लागू नहीं हुई तो जयप्रकाश संसद में आपकी लड़ाई लड़ेगा।

सवालः भाजपा की तरफ से पहले ब्राह्मण समाज का और फिर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के बारे में जो कहा गया। उसको लेकर

जवाब : भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह ने ब्राह्मण जयप्रकाश जेपी का क्या स्टैंड है? समाज के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, ये समाज को तोड़ना चाहते हैं। दूसरा हरियाणा की राजनीति में वरिष्ठतम नेताओं में से एक रामबिलास शर्मा हैं। जब वह आशीर्वाद देने आए। जो इन्होंने ब्राह्मण के बेटे का अपमान किया। ये षड्यंत्र के तहत किया। ऐसे ही पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भजन लाल जी के बार में क्या कहा। इनको संस्कार ही नहीं हैं। चौधरी भजन लाल ने इस इलाके की लंबे वक्त तक सेवा की है। वे आज स्वर्ग में हैं, चौधरी बंसीलाल जी स्वर्ग में हैं, चौधरी देवीलाल स्वर्ग में हैं। ये मनोहर लाल का अहंकार है। जो अलग अलग क्षेत्र में जा-जाकर चुनौती दे रहे हैं। आज हमारे भाइयों में जो गुस्सा है वो इसलिए है कि म्हारी बिल्ली, हमें ही म्याऊं। भाजपा नामक बिल्ली को दूध पिलाया था। इस बात का गुस्सा है, जो इन्होंने अपमानित किया है, ये लोग उसका बदला 25 मई को लेंगे।

सवालः 9 साल से ज्यादा मनोहर लाल मुख्यमंत्री रहे, चुनाव से ठीक पहले चेहरे को बदल दिया गया, आप इस पर क्या कहेंगे?

जवाब : देखिए, मैं भी कह रहा हूं और इंडिया गठबंधन भी कह रहा है कि संविधान भी बदलेंगे और प्रजातंत्र की प्रणाली के मायने भी बदलेंगे। मैंने देखा एक उ‌द्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम वर्तमान मुख्यमंत्री से ऊपर लिखा हुआ है। हमारे उम्मीदवारों को डराया जा रहा है। इंदौर में देख लो, सूरत में देख लो। ये ईडी का, सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर, ज डराकर भाजपा ज्वाइन करवा रहे हैं। मैं जनता को कहना चाहता हूं, कि हुड्डा कार्यकाल के 10 वर्ष के काम और 9:30 साल के मनोहर लाल स सरकार की तुलना कर लो। पिछले 10 साल के सांसद के कार्य देख लो और मेरे 10 साल के ज कार्य देख लो। मेरी नम्रता पूर्वक प्रार्थना है कि हुड्डा साहब के काम देखकर वोट दें।

सवाल: कांग्रेस की गुटबाजी बार-बार देखने को मिलती है। क्या इस चुनाव में वो गुटबाजी खत्म हुई?

जवाबः देखिए, कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। मैं ये कह सकता हूं कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्त्ता एकजुट हैं, लेकिन जब भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह ने नामांकन दाखिल किया, तब एक भी भाजपा का नेता नहीं आया। पार्टी बाजी तो उनमें हैं, हमारे नहीं है। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है। हर कार्यकर्ता को अपनी बात कहने का हक है। सभी कार्यकर्ता मेरे आगे बैठे हैं, मुझसे कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं, लेकिन भाजपा में आत्मा मार दी है। वहां, आंतरिक लोकतंत्र खत्म है। 

सवालः कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप लगते हैं, इसको लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

जवाब: नहीं जी, मेरे पिताजी परिवारवाद है? करनाल प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा का देख लो। हमारे सोनीपत से प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को देख लो। भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी राव दान सिंह को देख लो। हम सभी साधारण परिवार से हैं। म्हारी तो बिना कसूर पिटाई करो हो।

सवालः नैना चौटाला और सुनैना चौटाला भी यहां से चुनावी मैदान में हैं, वो भी देवीलाल परिवार से हैं। उनसे कितना मुकाबला मानते हैं?

जवाब: देखिए, मैं कोई सामाजिक बात नहीं करूंगा, जहां तक राजनीतिक बात है। लोगों ने स्वयं देखा है। कैसे साढ़े 4 साल तक भाजपा के कर्म कांडों में जेजेपी साथ रही है। जितनी भाजपा दोषी है, उतनी ही जजपा दोषी है। उतना ही लोकदल दोषी है। जब ऐलनाबाद का उपचुनाव हुआ, तो अभय चौटाला कहते थे, मैं किसानों के साथ हूं। किसानों ने उनका साथ इसलिए दिया था, कि अभय कहते थे, भाजपा भ्रष्ट पार्टी है। जनता ने उनको जिताया लेकिन उन्होंने राज्यसभा में भाजपा का साथ दे दिया।

सवालः भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार 4 साल से ज्यादा चली, अब गठबंधन टूट गया। क्या कहेंगे?

जवाबः उन दोनों में किसी से भी पूछ लो, भाजपा कहती है, जेजेपी भ्रष्ट है। वे कहते हैं बीजेपी भ्रष्ट है।

सवाल: महिला खिलाड़ी अपने हकों के लिए दिल्ली में सड़कों पर बैठी थीं। क्या कहेंगे? +

जवाबः हमने तो उस वक्त भी कहा था कि केंद्र की सरकार हरियाणा के खिलाड़ी, मजदूर, किसान, कर्मचारी के खिलाफ है। जिन बेटियों ने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया, उनके साथ जो व्यवहार किया। ऐसे में शर्म आनी चाहिए सरकार को। इससे प्रदेश की जनता में भारी गुस्सा है। और ये एक दिन का नहीं, 5 वर्ष का गुस्सा है। बेटियों के अपमान का बदला लेंगे। किसानों की शहादत को जाया नहीं जाने देंगे। इन्होंने ओपीएस की मांग कर रहे कर्मचारियों को पीटा। इन सबका जनता बदला लेगी। 

आखरी सवाल : सुना है निर्वाचन  आयोग आपके नामांकन को रद्द कर रहा था, क्या कारण था और क्या कमी थी ?

जवाब : कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने कहा कि चुनाव आयोग केन्द्र व प्रदेश सरकार के दबाव में काम कर रहा है। भाजपा प्रत्याशी की हार को देखते हुए उन्हें जिताने के लिए मेरा नामांकन पत्र में कमियां निकाल रहे थे। जब कमियां पूछी तो बताया कि पुराने केसों का हवाला नहीं दिया गया है। जब मैं उन केसों में बरी हो चुका हूं और मुझे कोई सजा भी नहीं मिली है अदालत से तो उन केसों का नामांकन से क्या तालुक रह जाता है। जब अधिकारियों को सख्ती से कहा कि साबह ये गुजरात नहीं हरियाणा है और वो भी जेपी का नामांकन पत्र खारिज करने की हिम्मत करके दिखाए तो अधिकारियों ने उनके नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया। 

दोस्तों नमस्कार आज बस इतना ही, कल मिलते हैं किसी ओर हस्ती से जनता की अदालत में, चैनल को सब्सक्राइब करें और शेयर करें

ये खबरें भी पढ़ें और शेयर करें:-

हांसी में हादसा, रात को कार ने बाइक सवार को रौंदा, फिर दूसरी कार को ठोका
हांसी नारनौंद मार्ग पर हादसा: सड़क में गड्ढे के कारण पलटे ट्रैक्टर-ट्राली, नीचे दबने से चालक की मौत,
कांग्रेस उम्मीदवार की चिकनी-चुपड़ी बातों से सावधान रहें जनता : रणजीत सिंह
जेपी ने चौटाला परिवार पर साधा निशाना :पिता व परिवार के साथ दगा करने वाले दे रहे हैं रिश्तों की दुहाई, जनता सब जानती, बीरेंद्र सिंह के बारे कही बड़ी बात 
नारनौंद ब्लाक के सरपंचों ने कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को दिया खुला समर्थन,
जींद में युवक युवती रेल के आगे कूदे, प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer