---Advertisement---

10 से 15 जुलाई तक रोहतक में होगी भर्ती रैली

Follow Us
---Advertisement---

 Recruitment rally will be held in Rohtak from 10 to 15 July

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज/रोहतक : सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक दीपक कटारिया ने बताया कि 10 से 15 जुलाई 2024 तक स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अग्निवीर और नियमित श्रेणियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में सैनिक नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10 वीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन 8वीं पास तथा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती की जाएगी।

दीपक कटारिया ने बताया कि भर्ती रैली के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए रैली अधिसूचना में वर्णित दस्तावेजों के अलावा एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड अनिवार्य है। सामान्य प्रवेश परीक्षा पास करने व भर्ती रैली के लिए चुने गए उम्मीदवार अपने यूजर नेम व पासवर्ड की सहायता से सेना की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन से 27 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय कोई परेशानी हो तो वह 9 जुलाई 2024 तक स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते है। भर्ती निदेशक ने व बताया कि सेना में भर्ती निशुल्क मेरिट के आधार पर की जाती है। उम्मीदवार किसी भी दलाल के बहकावे में न आये। सेना भर्ती पूर्णतया निष्पक्ष एवं पारदर्शी है।

उम्मीदवार प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं और नशीली दवाओं का सेवन न करें। यदि कोई उम्मीदवार इस प्रकार की वस्तुओं का सेवन करते हुए अथवा उम्मीदवार के पास ऐसी कोई वस्तु बरामद होती है तो उसे चयन से वंचित कर दिया जायेगा। चाहे वह परीक्षा में पास हो जाए। दीपक कटारिया ने बताया कि बाहर से आने वाले उम्मीदवार रैली के दौरान ठहरने के लिए पूरी धाम धर्मशाला, जोरावर सिंह धर्मशाला, राजपूत (परमार), सैनी धर्मशाला, 4 धर्मशाला तथा धोबी धर्मशाला में संपर्क कर सकते है।

ये भी पढ़ें :- 

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में लिए बड़े फैसले, किसान हित में लिया बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों की होगी बल्ले बल्ले

हांसी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 30 घंटे में सुलझाया, जींद जिले के युवक की हत्या मामले में दो बाबा गिरफ्तार,

जींद के नगूरा में हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर,

खरखौदा में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

पेटवाड़ गांव से दो बच्चे गायब, 5 दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ,

Aadhar Card Update नहीं होने से परेशान लोग, अपडेट करने वाले कंपनी के कर्मचारियों के रवैया से नाराज लोगों ने की नारेबाजी ,

भूना में सड़क हादसे में पशु चिकित्सक की मौत, दहमान बैजलपुर के बीच में हुआ हादसा
हांसी में नवविवाहिता जोड़े की हत्या के मास्टर माइंड काबू, पुलिस पूछताछ में किया खुलासा, पुलिस रिमांड पर भेजा,
विदेश भेजने के नाम पर नारनौंद के युवक से लाखों की ठगी, चार पर मामला दर्ज
Hansi News: सीएचसी सोरखी में मरीजों के साथ दुव्यहार, ग्रामीणों में रोष,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer