---Advertisement---

जींद गोहाना रोड़ पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, दो की मौत, एक गंभीर, महम चौबीसी के गांव के थे मृतक

Follow Us
---Advertisement---

 Accident on Jind Gohana Road, Bolero collided with parked truck – Jind News  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महम खेड़ी के रहने वाले थे मृतक, गोहाना से गांव आते समय हुआ हादसा 

हरियाणा न्यूज जींद : जींद गोहाना रोड़ पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक बोलेरो गाड़ी खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण बोलेरो गाड़ी में सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक रोहतक जिले के महम चौबीसी के गांव के रहने वाले थे। 

जम्मू कटरा नेशनल हाईवे का लिया हुआ था मिट्टी डालने का टेंडर

मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक जिले के में महम चौबीसी गांव महम खेड़ी निवासी शुभम, आशीष और रोहित मिट्टी का कारोबार करते हैं और इन दिनों उन्होंने नवनिर्मित जम्मू कटरा नेशनल हाईवे पर मिट्टी डालने का काम लिया हुआ था। रविवार को तीनों अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अपनी साइट पर काम संभालने के लिए गए हुए थे। जब साइट पर काम चेक करने के बाद रविवार की देर रात वह वापस अपने गांव महम खेड़ी आ रहे थे तो जैसे ही उनकी गाड़ी जिंद गोहाना रोड़ पर गांव मलासरी खेड़ा के पास पहुंची तो अज्ञात परिस्थितियों में उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। 

राहगीरों ने गंभीर रूप से घायलों को पहुंचाया अस्पताल 

हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और गाड़ी में सवार शुभम्, आशीष और रोहित गाड़ी क्षस्तीग्रस्त होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल और उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने शुभम् व आशीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित का उपचार शुरू कर दिया। 

हादसे की सूचना मिलते हैं पिल्लूखेड़ा मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी और सोमवार की दोपहर को शुभम और आशीष के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube Video
हरियाणा मांगें हिसाब: दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा जजपा पर साधा निशाना | बेवड़े ने नेता के छुटाए पसीने, बेबड़े की बात सुनकर भीड़ ने कहा ठीक बोल रहा है, मंच पर खड़े स्थानीय नेताओं में बैचेनी 
ये खास खबर पढ़ें : –
Haryana News: किसान व मजदूर संगठनों व खाप प्रतिनिधियों का ऐलान | Announcement of farmer and labor organizations and khap representatives ,
Haryana News: देश-प्रदेश में समान विकास के कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार : डा. बनवारी लाल
हांसी जल्द बनेगा प्रदेश का 23 वां जिला, हांसी को जिला बनाने का रास्ता साफ, सीएम से मिलकर हांसी में शामिल होने का ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन,
गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा के गुरु MSG की संगत की अनौखी पहल
हरियाणा मांगें हिसाब यात्रा में जेब काटने के मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया
भाजपा नेता बिजेंद्र लोहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना : लोहान ने कहा कांग्रेस सरकार में हुआ एक क्षेत्र का विकास
हरियाणा को खुशहाली के रास्ते पर लेकर जाएंगी अरविंद केजरीवाल की गारंटी : उमेश शर्मा,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Jind News: जींद में डॉक्टर से फिरौती मांगने का खुलासा, नारनौंद और यूपी से 2 गिरफ्तार, Instagram से हुई दोस्ती

August 25, 2026

Latest News Sonipat: सोनीपत में मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, मौत के बाद बेटे ने बताई झगड़ें की पूरी बात

August 25, 2026

बाबा राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर, 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से निकला, शाह सतनाम जी धाम से दिया बड़ा संदेश

August 25, 2026
हिसार से जींद वाया राखी गढ़ी सड़क मार्ग को बनवाने के लिए धरना शुरू 

हिसार से जींद वाया राखी गढ़ी सड़क मार्ग को बनवाने के लिए धरना शुरू 

August 24, 2026

Sonipat News: सोनीपत पार्क में मिला 10वीं कक्षा के छात्र का शव; चार दिन पहले स्कूल गया, नहीं पहुंचा था घर

August 22, 2026
गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer